RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यवाही की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से हुई। इसी दौरान पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य में पेड़ों को लेकर एक बड़ा फैसला घोषित किया।

प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने छातीम के पेड़ों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस पेड़ से अस्थमा और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि देश के लगभग 11 राज्यों में इस पेड़ पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है।


इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भविष्य में छत्तीसगढ़ में कहीं भी छातीम के पेड़ नहीं लगाए जाएंगे। साथ ही, पहले से लगे छातीम के पेड़ों को हटाने पर भी सरकार विचार करेगी।

मंत्री ने आगे कहा कि कोनोकार्पस पेड़ को लेकर भी सरकार सतर्क है और इस पर भी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया जाएगा।





































