RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गुरुवार को रायपुर स्थित Pandit Jawaharlal Nehru Memorial Medical College में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य सरकार बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल पर बड़ी राहत देने जा रही है।

सरकार की इस योजना से प्रदेश के करीब 29 लाख बिजली उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर लगभग 75 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी।

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोरोना काल के दौरान आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाए थे। इसके चलते कई लोगों का बिजली बिल लगातार बढ़ता चला गया। सरकार अब ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह विशेष योजना लेकर आई है।

योजना के तहत जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल अधिक है और वे एकमुश्त भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें किस्तों में भुगतान करने की सुविधा भी दी जाएगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का लाभ 29 जून 2026 तक लिया जा सकेगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा।

Chhattisgarh News, CM Sai launches, CM Vishnu Dev Sai, Electricity Bill Payment Solution Scheme 2026, Latest Raipur News, Pandit Jawaharlal Nehru Memorial Medical College, Raipur News, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, बिजली विभाग, मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना




































