RAIPUR NEWS. देश की प्रतिष्ठित न्यायिक संस्थाओं में से एक इलाहाबाद हाई कोर्ट में नौकरी पाने का अवसर सामने आया है। कोर्ट ने प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I के पदों पर भर्ती के लिए 195 रिक्तियां घोषित की हैं। फिलहाल इसका शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जबकि विस्तृत विज्ञापन जल्द ही कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 12 मार्च 2026 से होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकेंगे। कोर्ट प्रशासन की ओर से फिलहाल संक्षिप्त सूचना जारी की गई है। विस्तृत नोटिफिकेशन में योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी दी जाएगी।

यह नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ में इंग्लिश शॉर्टहैंड न्यूनतम 100 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग की स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट से आनी चाहिए। डाटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज भी हो। शैक्षिक योग्यता के अलावा कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक मान्य होगी। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग एससी/एसटी/ओबीसी अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी
विवरण जानकारी
भर्ती निकाय इलाहाबाद हाई कोर्ट (AHC)
पद का नाम प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I
कुल रिक्तियां 195
विज्ञापन संख्या 01/Private Secretary Grade-I/2026
आवेदन शुरू 12 मार्च 2026
अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026
वेतनमान ₹56,100 – ₹1,77,500 (लेवल-10)
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू

ऐसे करें आवेदन
प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in पर जाना होगा।
Career या Recruitment सेक्शन में आपको संबंधित भर्ती में आवेदन से जुड़ा नोटिफकेशन और आवेदन का लिंक मिलेगा।
Apply Online के लिंक पर जाएं। पहले अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर जैसी बेसिक सी डिटेल्स के जरिए लॉगइन करें।
अब संबंधित बॉक्स में जो जानकारी मांगी जाती है, वो ध्यान से भरते जाएं। इसमें आपसे आपकी कैटेगिरी, जन्मतिथि, पता, शैक्षिक योग्यता के मार्क्स, स्टेनोग्राफर, टाइपिंग नॉलेज के बारे में भी पूछा जाएगा।

सभी जानकारियां अपने सर्टिफिकेट्स में लिखी डिटेल्स मुताबिक भरते जाएं।
अब डॉक्यूमेट अपलोड वाले कॉलम में अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन करके सही साइज वाली फाइल में अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन किसी भी माध्यम से करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकाल लें।
इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस भर्ती का फॉर्म भरने के लिए सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 1900 रुपये ऑनलाइन एप्लिकेशन फीस के रूप में भरने होंगे। वहीं एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए यह शुल्क 1700 रुपये है।



































