Uttar Pradesh News झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के मऊरानीपुर कस्बे के शिवगंज मोहल्ले में एक चौंकाने वाला प्रकरण सामने आया है। यहां 22 वर्षीय विवाहित महिला अपने से करीब 33 वर्ष बड़ी उम्र के प्रेमी (किशोरपुरा गांव के प्रधान) के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। आरोप है कि महिला ने घर से करीब 2 लाख 40 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गए।

पीड़ित पति पुष्पेंद्र ने मऊरानीपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी साल 2024 में करिश्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद शुरुआती दिनों में दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य था। इसी दौरान किशोरपुरा के प्रधान अक्सर उनके घर आने-जाने लगे। धीरे-धीरे प्रधान और उनकी पत्नी के बीच संबंध हो गए।

Uttar Pradesh News
पति ने कई बार पत्नी को समझाया और संबंधों का विरोध भी किया, लेकिन महिला ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया। पुष्पेंद्र को आशंका थी कि दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे हैं।

नकद, जेवरात लेकर पत्नी हुई फरार
पीड़ित पति के अनुसार, 29 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे जब वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था, उसी दौरान उसकी पत्नी घर से फरार हो गई। लौटने पर पति को पता चला कि घर में रखे 2 लाख 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी गायब हैं। स्थानीय लोगों ने दोनों को साथ जाते हुए देखा था।

पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित पति ने तुरंत मऊरानीपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पत्नी व उसके प्रेमी की तलाश के साथ नकदी व जेवर बरामद करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिल गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



































