Dhamtari Police धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बोरई में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह पर व्यापारी से “एंट्री” के नाम पर मुर्गा और पैसे की वसूली का आरोप लगा है।

वायरल वीडियो में थाना प्रभारी एक व्यापारी को बीच बाजार थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं, जिससे वर्दी की साख पर सवाल खड़ा हो गया है।

बताया जा रहा है कि चेक पोस्ट पर व्यापारी की गाड़ी नहीं रुकी तो थाना प्रभारी ने पीछा करके गाड़ी रोकी और फिर बाजार में ले जाकर गाली-गलौज के साथ मारपीट की।

पीड़ित व्यापारी मोहम्मद शब्बीर खान ने आरोप लगाया है कि हर महीने थाने को “एंट्री” के नाम पर पैसे और मुर्गा देना पड़ता था। इस बार देने से मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।




































