Balaghat Crime News : नशे की लत किस हद तक इंसान को अपराध की राह पर धकेल सकती है, इसका ताजा उदाहरण बालाघाट जिले में देखने को मिला है। जहां भरवेली थाना पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने अपनी नशे की आदत को पूरा करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 17 लाख रुपये कीमत के जेवरात और नगदी भी बरामद की है।

Balaghat Crime News : दरअसल मामला है बालाघाट जिले के भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम पाथरवाड़ा का, जहां 29 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। परिवार के बाहर होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने घर के ताले तोड़े और अंदर घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

Balaghat Crime News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। शहर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान दुर्गा चौक के पास दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

Balaghat Crime News : पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अनिल बसेने और मंगल लिल्हारे नशे के आदी हैं और अपनी लत को पूरा करने के लिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इनके कब्जे से रानीहार, मंगलसूत्र, झुमके, पायल समेत कई कीमती आभूषण बरामद किए हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।





































