Raipur News : रायपुर: राजधानी रायपुर के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया गया है। एक्सप्रेसवे मोड़ से फुंडहर चौक तक फ्लाईओवर निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। वित्त विभाग ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए 87.53 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

फंड उपलब्ध होते ही फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे एक्सप्रेसवे मोड़ पर लगने वाले भारी जाम से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

जाम की समस्या होगी समाप्त
Raipur News : रायपुर के वीआईपी रोड और एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एयरपोर्ट, नया रायपुर तथा शहर के अन्य हिस्सों की ओर जाने वाले वाहनों की भारी आवाजाही के कारण फुंडहर चौक पर अक्सर लंबा जाम लगता है। प्रस्तावित फ्लाईओवर बनने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा और यात्रा समय भी काफी कम हो जाएगा।

पिछले साल बजट में हुई थी घोषणा
Raipur News : यह प्रोजेक्ट पिछले साल PWD विभाग के बजट में घोषित किया गया था। अब वित्त विभाग से प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

Raipur News : सरकार की सौगात
रायपुरवासियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत की खबर है। फ्लाईओवर के निर्माण से न सिर्फ ट्रैफिक सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। प्रशासन का कहना है कि फंड जारी होते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा।





































