AAJ KA RASHIFAL. 25 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि मंगलवार देर रात 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। 25 मार्च को दोपहर 2 बजकर 53 मिनट तक शिव योग रहेगा। मंगलवार देर रात 3 बजकर 50 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 25 मार्च को पापमोचनी एकादशी का व्रत किया जाएगा।
शिव योग बड़ा ही पुण्य योग है। जिस व्यक्ति का जन्म शिव योग में होता है, वह व्यक्ति अत्यंत बुद्धिमान होता है और जीवों का कल्याण चाहता है। वे स्वार्थ के वश में नहीं होते और दूसरों के लिए अपनी इच्छाओं और हितों का बलिदान कर देते हैं। वह सच्चे दिल के इंसान होते हैं। अपने साधु स्वभाव के कारण इन्हें समाज में बहुत सम्मान प्राप्त होता है।
महिला डॉक्टर का रिश्वत मांगते हुए ऑडियो वायरल, अबॉर्शन के लिए मांगे 6 हजार
मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज जीवन का आनंद लें। छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताएं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी से मुलाकात संभव है। घर में मेहमान आ सकते हैं।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 11
अटल यूनिवर्सिटी में प्रोफसर की भर्ती में गड़बड़ी मामला, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
वृषभ राशि (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज कोई कार्य खुशी देगा। मित्र कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। परिवार का ध्यान रखें। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
आज की सलाह: एकमुखी रुद्राक्ष सफेद धागे में पहनें, धन लाभ होगा।
शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 2
अंबिकापुर में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, तीन दोस्तों ने मिलकर मिटाई हवस
मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्य पर ध्यान दें। कोई धोखा दे सकता है, सतर्क रहें। नौकरी वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
आज की सलाह: परिवार का ख्याल रखें। प्रेमी के साथ समय बिताएं।
शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 6
कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
चिंताएं दूर होंगी। सकारात्मकता रहेगी। धन लाभ होगा। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। यात्रा सुखद होगी।
आज की सलाह: तांबे या चांदी के बर्तन में दूध पिएं, सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 8
WhatsApp में आएगा नया फीचर…अब ऑडियो-वीडियो के साथ छोटी क्लिप भी शेयर कर सकेंगे यूजर्स
सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन शाम अच्छी होगी। अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। दोस्तों से मन की बात कर सकते हैं।
आज की सलाह: हनुमान जी को जल चढ़ाएं, धन लाभ होगा।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी, शुभ अंक: 3
पहली बार साथ आए मणिरत्नम, कमल हासन और एआर रहमान, जानिए कब रिलीज होगी ठग लाइफ
कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दूसरों के साथ खुशियां बांटें। सहकर्मी सहयोग करेंगे। निवेश से लाभ होगा। भाई के साथ कोई योजना बना सकते हैं।
आज की सलाह: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, प्रेम जीवन में सुधार होगा।
शुभ रंग: भूरा, शुभ अंक: 2
तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धन को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें। नौकरी में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
आज की सलाह: भगवान भैरव की पूजा करें, सेहत लाभ होगा।
शुभ रंग: गहरा भूरा, शुभ अंक: 44
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कार्य समय पर पूरा करें। प्रेमी के साथ खरीदारी कर सकते हैं। निवेश के अवसर मिलेंगे। विरोध का सामना हो सकता है।
आज की सलाह: सूर्य को लाल फूल चढ़ाएं, धन लाभ होगा।
शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 7
धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे)
ऊर्जा का सही उपयोग करें। धन खर्च होगा, लेकिन धन लाभ भी संभव है। प्रेमी से संबंध अच्छे रहेंगे।
आज की सलाह: हनुमान जी की पूजा करें, सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 5
मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
विनम्र और दयालु बनें। कोई उपहार मिल सकता है। धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
आज की सलाह: सफेद कपड़े पहनें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 5
कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन कमाने के अवसर मिलेंगे। घरेलू कार्य पूरे करें। परिवार के साथ समय बिताएं।
आज की सलाह: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 3
मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करें।
आज की सलाह: शाम को मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: हल्का पीला, शुभ अंक: 22