BIJAPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सफाया करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार हैं। इसके लिए लगातार बस्तर में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच, बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में तोड़का के जंगल में आज यानी 1 फरवरी की सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी कामयबी मिली है। मुठभेड़ में फोर्स ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरमाद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बड़े नक्सली लीडरों की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 और सीआरपीएफ 222 बटालियन की टीम गंगालूर के तोड़का व कोरचोली के जंगल रवाना हुई थी। सुरक्षाबलों की ओर से यह ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा था, जिसमें जवानों ने नक्सलियों को मुठभेड़ में कड़ा जवाब दिया।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी छत्तीसगढ़ कैडर की IAS नम्रता गांधी, जानिए किस पद होगी पोस्टिंग
वहीं इस मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। IG सुंदरराज पी का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। हालांकि जानकारी दी जाएगी। फिलहाल, इलाके में गोलीबारी जारी है। इस सफलता को सुरक्षाबलों ने अपनी महत्वपूर्ण जीत के रूप में देखा है, जो नक्सल गतिविधियों पर काबू पाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट: 12 लाख रुपए सालाना की इनकम तक नहीं लगेगा कोई टैक्स…जानें विस्तार से
8 शव के साथ हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही इलाके में सर्चिंग भी बढ़ा दी गई है। बता दें कि 20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले के जंगल में भी मुठभेड़ हुई थी। करीब 80 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए।
ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा ‘बेचारी POOR LADY’, मंत्री केदार कश्यप ने बोला बड़ा हमला
इनमें से 12 नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का मेंबर चलपति भी है। अकेले चलपति पर ही 90 लाख का इनाम था। बता दें कि पूरे बस्तर में फोर्स ने सर्चिंग बढ़ा दी है।