CD Gopinath Passed Away: IPL 2026 के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। भले ही आज के कई फैंस उनके नाम से परिचित न हों, लेकिन टीम इंडिया की शुरुआती सफलताओं में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे भारत की पहली टेस्ट जीत दर्ज करने वाली टीम के आखिरी जीवित सदस्य थे।

CD Gopinath Passed Away: साल 1930 में मद्रास (अब चेन्नई) में जन्मे चिंगलपुट डोराईकन्नू गोपीनाथ ने अपने समय में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 1951 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया और करीब 9 साल तक देश का प्रतिनिधित्व किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने अड्यार स्थित अपनी बेटी के घर पर गुरुवार को नींद में ही अंतिम सांस ली।

CD Gopinath Passed Away: 1951-52 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज में गोपीनाथ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अपने डेब्यू सीरीज में ही उन्होंने दूसरे टेस्ट में नाबाद 50 रन की अहम पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 42 रन बनाए।

सीरीज के आखिरी मुकाबले में, जो एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था, उन्होंने 35 रन का योगदान दिया और भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। यह भारत की टेस्ट क्रिकेट में पहली जीत थी।

CD Gopinath Passed Away:
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा गोपीनाथ ने घरेलू क्रिकेट में मद्रास टीम की कप्तानी भी की। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी सेवाएं दीं और 1979 के इंग्लैंड दौरे पर टीम मैनेजर की भूमिका निभाई।

CD Gopinath Passed Away फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 83 मैचों में 42.16 के औसत से 4259 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 234 रन रहा, जो 1958-59 सीजन में मैसोर के खिलाफ आया था।


































