BOLLYWOOD NEWS. बॉक्स ऑफिस में एक बार बॉलीवुड फिल्म की एंट्री होने वाली है। इसी क्रम में डॉन 3 (DON 3) सिनेमाघरों में आने वाली है। डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 में विलेन का किरदार फाइलन हो गया है। यह भूमिका बॉलीवुड के उम्दा एक्टर्स की लिस्ट में शुमार विक्रांत मैसी निभाएंगे। इसमें एक्टर की एंट्री रणवीर सिंह स्टारर फिल्म में कंफर्म हो गई है। इन दोनों के बीच मुकाबला होगा।
जानकारी के अनुसार ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह का सामना अब विक्रांत मैसी से ही होने वाला है। फिल्म में विक्रांत एक विलेन का रोल निभाएंगे। वहीं मेकर्स जल्द ही विक्रांत मैसी की फिल्म में एंट्री होने को लेकर घोषणा भी कर सकते हैं। खबर सामने आने के बाद एक्टर के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। हर कोई अब विक्रांत को विलेन के किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटिड है।
ये भी पढ़ें: अमृत स्नान से पहले प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ में 17 की मौत, श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी गई, CM योगी ने की ये अपील
दरअसल, रणवीर सिंह और विक्रांत मैसी की फिल्म ‘डॉन 3’ का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं। बात करें फिल्म की हीरोइन की तो इसमें रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आएंगी। जल्द ही मेकर्स फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। रणवीर भी इसके लिए खास लुक के साथ पूरी तरह से तैयार है।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का पहला माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफिकेशन सेंटर रुंगटा कॉलेज आर 1 में शुरू
विक्रांत मैसी को आखिरी बार फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आए थे। वहीं इससे पहले उन्होंने ‘सेक्टर 36’ सीरीज में अपनी खूंखार एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता था। इसके अलावा उनकी ‘12वीं फेल’ भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म एक रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड थी। जिसमें एक्टर ने बिहार के एक लड़के का किरदार बखूबी निभाया था।
ये भी पढ़ें: आरक्षक ने सर्विस रायफल से खुद को उड़ाया…कारण जानने में जुटी पुलिस
एक रिपोर्ट के अनुसार विक्रांत मैसी ‘डॉन 3’ के विलेन हो सकते हैं। खबरों की मानें तो फिल्म के मेकर्स इनके नाम का ऐलान जल्द ही कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल तो इन खबरों पर ना तो मेकर्स और ना ही एक्टर की तरफ से कोई रिएक्ट किया गया है।