BALODABAZAR. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में मूर्ति लगाने को लेकर 02 पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जब इसकी जानकारी पुलिस को लगी, तब मौके पर पहुंच पुलिस प्रशासन ने कुछ ऐसा कर दिया जो वकीय सराहनीय था। दरअसल DSP अभिषेक सिंह भारत का तिरंगा लगाकर पूरे विवाद को शांत करा दिया। मामला जिले के लवन थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार मरदा गांव में 02 पक्षों में विवाद हो गया। दरअसल सरपंच पति देवचरण जोशी ने अपने कुछ समर्थकों के साथ तय किया था कि गांव के चौक पर बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने गांव के अन्य पांच से बात नहीं की थी, और मूर्ति के लिए गढ़ा भी खोदवा लिया था। मगर इस फैसले से गांव के अन्य पंच ना खुश थे। बस इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बड़ गया।
बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी गांव के दूसरे लोगों को लगी तो सभी मंगलवार रात को गांव के चौक पर पहुंच गए और मूर्ति लगाने को लेकर विरोध करने लगे। उनका कहना था कि चौक पर 15, 20 साल पहले हनुमान जी की मूर्ति लगाई गई थी, लेकिन मार्ग में होने वाली दुर्घटनाओं का देखते हुए हनुमान जी की मूर्ति को यहां से दूसरी जगह स्थापित किया गया। अब फिर उसी जगह पर अंबेडकर की मूर्ति लगाने पर हादसा होने की आशंका है।
विवाद बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची, साथ ही डीएसपी अभिषेक सिंह भी यहां पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने विवाद को शांत कराने के लिए बेहतरीन पहल की और भारत का तिरंगा लगाकर विवाद को शांत कर दिया और कहा कि ना कोई हारा, ना कोई जीता और ना ही किसी का अनादर हुआ। ये सुनते ही लोगों ने DSP अभिषेक सिंह के इस फैसले पर हामी भरी, और पुलिस प्रशासन जिंदाबाद का नारा लगाया।