TIRANDAJ.COM . WhatsApp पर आए दिन नए-नए स्कैम को अंजाम दिया जा रहा है। पॉपुलर मैसेजिंग ऐप होने के कारण स्कैमर्स की नजर whatsapp पर बनी रहती है। इस नए स्कैम से यूजर के WhatsApp अकाउंट का एक्सेस खत्म हो जाता है। इसे लेकर पहले भी अलर्ट किया जा चुका है। अब फिर ये स्कैम दोबारा देखने को मिल रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्कैम में पहले WhatsApp यूजर को unknown नंबर से कॉल आता है। कॉल करने वाला अपने आपको केबल मैकेनिक, ब्रॉडबैंड या इंजीनियर बताता है। तो कुछ स्कैमर अपने आप को टेलीकॉम ऑपरेटर रिप्रेजेंटेटिव भी बताते है।

इसके बाद स्कैमर यूजर को कनेक्शन कट हो जाने की बात करता है और यूज़र्स को इससे बचने के लिए एक नंबर पर डायल करने को कहता है। अक्सर रिक्वेस्ट फॉरवार्ड करने के लिए भी वो नंबर को डायल करने के लिए कहते हैं। इसके अलावा यूजर को 401* और एक मोबाइल नंबर डायल करने को भी कहा जाता है।
इस नंबर को डायल करते ही यूजर का वॉट्सऐप अकाउंट access खत्म हो जाता है। फिर स्कैमर अपने अकाउंट में विक्टिम का वॉट्सऐप अकाउंट access कर लेते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि 401* कोड के बाद आप जिसका भी नंबर डायल करते है, आपकी सारी कॉल्स उस नंबर पर ट्रांसफर हो जाती है।

यानी 401* एक कॉल डायवर्ट कोड है। दरअसल स्कैमर इसको अपने मोबाइल नंबर के साथ डायल करने के लिए कहते हैं। नंबर डायल करते ही यूजर का कॉल स्कैमर के मोबाइल पर ट्रांसफर हो जाता है। इसके बाद वॉट्सऐप से नए ओटीपी की मांग करते है, फिर आपके वॉट्सऐप अकाउंट को अपने फोन में लॉगिन कर लेते हैं।
स्कैमर्स अकाउंट के साथ two-factor authentication भी सेट कर देते हैं। इससे विक्टिम को जल्दी अकाउंट का access नहीं मिल पाता है। लेकिन, यूजर कंपनी को मेल कर इसकी शिकायत कर अकाउंट access की मांग कर सकते हैं।








































