भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रह चुके दाऊ श्यामाचरण बघेल का आज सुबह 4 बजे स्वर्गवास हो गया। वे 91 वर्ष के थे। काफी लंबे अरसे से वे बीमार चल रहे थे। आज दोपहर 12 बजे गृहग्राम कुरुदडीह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बड़े पिताजी एवं नरेश बघेल, हरीश बघेल व पालेश्वर बघेल के पिताजी थे। श्यामाचरण के देहांत की खबर से पूरे समाज में शोक की लहर फैल गई है। वे दो बार छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल चुके थे।