इंदौर बायपास पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब रेलवे एसपी पदमविलोचन शुक्ला की सरकारी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। वे रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन शुक्ला सुरक्षित रहे। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। हादसे का कारण चालक की लापरवाही बताई जा रही है। Read More






























