कार्यशाला की खास बात यह रही कि POSH Act को केवल महिलाओं से संबंधित विषय तक सीमित नहीं रखा गया। महिला कर्मचारियों के लिए आयोजित प्रथम चरण के बाद इस विशेष सत्र में पुरुष अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सक्रिय रूप से शामिल किया गया। इस दौरान स्पष्ट किया गया कि लैंगिक समानता और सुरक्षित कार्यस्थल किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि पूरे संस्थान की साझा जिम्मेदारी है। Read More































