समारोह में मुख्यमंत्री ने पांच हितग्राही महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने बताया कि योजना की राशि का उपयोग रोजमर्रा की जरूरतों के साथ स्वास्थ्य, पोषण, बच्चों की शिक्षा, बचत और छोटे व्यवसाय में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लक्ष्य से अधिक 13 लाख 85 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। ड्रोन दीदी के जरिए महिलाएं खेतों में खाद और अन्य कृषि आदानों के छिड़काव की सेवाएं देकर आय अर्जित कर रही हैं। Read More






























