रेलवे के स्पोर्ट्स सेल इंचार्ज श्रीकांत पाढ़ी ने अपने सहयोगी कोच देवेंद्र यादव के जन्मदिन के मौके पर बिलासपुर स्थित रेलवे बॉक्सिंग क्लब में पार्टी आयोजित की थी।
बताया जाता है कि खेल परिसर के अंदर ही मछली और चिकन पकाया गया और शराब भी परोसी गई। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला सुर्खियों में आ गया और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। Read More
मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि मृतका के पास से मिले सुसाइड नोट में आरोपी पर उकसाने का कोई आरोप नहीं लगाया गया था। मृतका के परिजनों (माता, पिता और बहन) ने शादी से इनकार की बात तो कही, लेकिन उनके सामने ऐसी कोई सीधी बातचीत नहीं हुई थी जिससे उकसावा साबित हो। Read More
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में कार्यरत दर्जनों कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया है कि चयन समिति द्वारा की गई तकनीकी खामियों का खामियाजा उन निर्दोष कर्मचारियों को नहीं भुगतना पड़ेगा, जो पिछले एक दशक से अधिक समय से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पत्नी द्वारा बार-बार आत्महत्या की धमकी देना पति के साथ मानसिक क्रूरता है। कोर्ट ने पत्नी की अपील खारिज करते हुए फैमिली कोर्ट द्वारा दिए गए तलाक को सही माना। मामला एक ऐसे दंपती का है, जिसमें पति ने आरोप लगाया कि शादी के समय पत्नी और उसके परिवार ने अपना धर्म छिपाया था। Read More
बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक नाबालिग बलात्कार पीड़िता को 21 सप्ताह का गर्भ समाप्त कराने की परमिशन दे दी है। मामले को लेकर हाईकोर्ट ने कहा- कि ऐसा न करने पर उसकी शारीरिक अखंडता के अधिकार का उल्लंघन होगा, उसके मानसिक आघात में वृद्धि होगी तथा उसके शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा। Read More
नारायणपुर जिले के एक निजी स्कूल में KG-2 के छात्र को पेड़ पर रस्सी से बांधकर सजा देने की घटना ने पूरे प्रदेश में स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और स्कूल प्रबंधन दोनों को कठघरे में खड़ा किया है। Read More
आर्थिक रूप से बेहद कमजोर महिला शोभा शर्मा के इलाज में हुई कथित चिकित्सकीय लापरवाही के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। गलत घुटने का ऑपरेशन और फिर जल्दबाज़ी में दूसरे घुटने का भी ऑपरेशन करने के गंभीर आरोपों पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख दिखाया है। Read More
CG-PSC 2021 भर्ती में चयनित होने के बावजूद नौकरी से वंचित रखे गए 37 युवाओं का संघर्ष आखिरकार सफल हो गया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट कहा है कि जिन उम्मीदवारों पर किसी भी तरह की संदेह या जांच नहीं है, उन्हें नियुक्ति से रोकना अन्याय है। Read More
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में जारी भर्ती विज्ञापन को लेकर हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। अदालत ने विश्वविद्यालय प्रशासन से यह स्पष्ट करने को कहा है कि विज्ञापन किस विषय या विशेषज्ञता क्षेत्र से जुड़ा है और क्या यह नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) के नियमों के अनुरूप है। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा जिले में बढ़ते प्रदूषण और लगातार हो रहे हादसों पर गंभीर नाराजगी जताई है। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति ए.के. प्रसाद की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि उद्योगों और ट्रांसपोर्ट कंपनियों की लापरवाही से जनता को रोज़ जहरीली हवा में सांस लेनी पड़ रही है। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि पत्नी ने बिना पर्याप्त कारण पति का साथ छोड़ा है, तो उसे गुजारा भत्ता का अधिकार नहीं मिलेगा। न्यायालय ने रायगढ़ निवासी एक महिला की अपील को खारिज करते हुए फैमिली कोर्ट के फैसले को सही ठहराया। Read More
BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बर्खास्त बीएड-शिक्षकों की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्हें लैब-असिस्टेंट बनाए जाने के कैबिनेट निर्णय को चुनौती दी गई थी। न्यायालय ने माना कि यह फैसला शिक्षकों के हित में लिया गया है और इसमें कोई कानूनी खामी नहीं है। जांजगीर-चांपा निवासी संजय कुमार और मुंगेली निवासी... Read More
छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के नाम पर चला लगभग 1000 करोड़ रुपये का घोटाला अब हाईकोर्ट की सख्ती के बाद CBI जांच के दायरे में आ गया है। कोर्ट ने इसे साधारण प्रशासनिक गलती मानने से इंकार करते हुए कहा कि यह सिस्टमेटिक करप्शन है और इसमें बड़े अधिकारी भी शामिल रहे हैं। Read More
शहर की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे और बदहाल हालात अब सीधे अदालत की नजर में आ गए हैं। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सोमवार को इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (PWD) को जमकर फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि शहर की सड़कों की दशा आमजन के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है, जिससे मरीजों, स्कूली बच्चों और रोजाना सफर करने वालों की जान खतरे में पड़ रही है। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़ा बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। अदालत ने मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर पद पर होने वाली सीधी भर्ती (Direct Recruitment) को अवैध करार देते हुए स्पष्ट किया कि अब प्रोफेसर की नियुक्तियाँ केवल प्रमोशन (Promotion) से ही होंगी। यह अहम फैसला चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने सुनाया। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक अहम मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि पति-पत्नी के बीच बिना वजह दूरी बनाना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने कोरबा जिले में पदस्थ साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के अधिकारी की तलाक अर्जी को मंजूर करते हुए उनकी पत्नी को 15 लाख रुपये गुज़ारा-भत्ता देने का आदेश दिया। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर खंडपीठ ने एक अहम फैसले में कहा है कि संविदा महिला कर्मचारियों को भी मातृत्व अवकाश (मातृत्व छुट्टी) के दौरान पूरा वेतन मिलना उनका कानूनी अधिकार है। यह फैसला प्रदेश की हजारों महिला संविदा कर्मियों के लिए बड़ी जीत साबित हुआ है। Read More
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लव-मैरिज के बाद पत्नी के लापता होने का मामला हाईकोर्ट तक जा पहुंचा है। इस मामले में पति सूरज बंजारे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी को उसके परिजन जबरन अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने उसकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद आखिरकार उसने न्यायालय की शरण ली। Read More
बिलासपुर स्थित मिशन अस्पताल को 30 दिन के भीतर खाली करना होगा। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को 48 घंटे के भीतर बेदखली का नोटिस जारी कर दिया था। अब हाईकोर्ट ने उन्हें 30 दिन की मोहलत दी है, ताकि अस्पताल संचालन बंद कर परिसर को प्रशासन के हवाले किया जा सके। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने तल्ख लहजे में कहा कि अगर सरकार को काम नहीं करना है तो स्पष्ट रूप से लिखकर दे दे कि वो कुछ नहीं कर पाएगी, ताकि अदालत उस जनहित याचिका (PIL) को समाप्त कर दे। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि किसी व्यक्ति की कॉल डिटेल लेना उसके गोपनीयता के अधिकार का उल्लंघन है। कोर्ट ने साफ किया कि भले ही पति-पत्नी के बीच वैवाहिक संबंध हो, लेकिन एक-दूसरे की निजी जानकारी मांगना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत निजता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के खिलाफ है। Read More
रायगढ़ जिले से जुड़े एक पारिवारिक विवाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। पति ने कोर्ट में दलील दी कि वह बेरोजगार है जबकि उसकी पत्नी सरकारी नौकरी में है, इसलिए वह गुजारा भत्ता देने की स्थिति में नहीं है। लेकिन हाईकोर्ट ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि बच्चे की पढ़ाई और परवरिश में पिता की जिम्मेदारी सबसे अहम है। Read More
बिलासपुर-हाईकोर्ट ने पिता की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका इसलिए खारिज कर दी कि बेटी अपने पिता के बजाय पति के साथ रहना चाहती है। एसडीएम कोर्ट में उसने इकबालिया बयान भी दिया है। पिता ने अपनी बेटी को जबरदस्ती कैद में रखने का आरोप लगाते हुए उसे कोर्ट में पेश कराने की मांग की थी। Read More
महिला को 30 साल कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद हाई कोर्ट से न्याय मिला है। जस्टिस संजय के अग्रवाल की सिंगल बेंच ने गैर व्यक्ति को नौकरी देने के 6 जुलाई 2017 को जारी आदेश को निरस्त करते हुए भूमि अधिग्रहण के एवज में याचिकाकर्ता महिला के बेटे को नौकरी देने के आदेश दिया है। Read More
रेप के एक मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा है कि पीड़िता बालिग है और लंबे समय तक युवक को पति मानकर शारीरिक संबंध बनाया गया है, तो इसे दुष्कर्म नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने कहा- इससे यह स्पष्ट है कि वह अपनी इच्छा से साथ रह रही थी। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संपत्ति के मामले में एक अहम फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट में अविवाहित दत्तक पुत्री की मृत्यु के बाद उसके संपत्ति के लिए उत्तराधिकार प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए पिता के आवेदन को पहले ही न्यायालय ने खारिज कर दिया था। वहीं यह मामला हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचा। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भरण पोषण के एक मामले की सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि विवाह के बाद भी संबंध रखने वाली पत्नी को पति से भरण पोषण का अधिकार नहीं है। Read More
बिलासपुर में एक मामले की सुनवाई के दौरान मातृत्व अवकाश को लेकर हाईकोर्ट ने कहा है, कि मां बनना किसी भी महिला के जीवन की खूबसूरत घटना होती है, ऐसे में मातृत्व अवकाश (मैटरनिटी लीव) छूट नहीं, बल्कि यह मौलिक अधिकार है। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तलाक के कई मामले आते है। जहां पर कई कारण भी बताए जाते हैं लेकिन एक मामला ऐसा सामने आया जहां पर तलाक के लिए पति ने पत्नी को मानसिक बीमार बताया। Read More