अम्बिकापुर में दिन दहाड़े एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद भाग रहे आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद से लोगों में दहशत है और पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। Read More
अंबिकापुर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित गरबा कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे युट्यूबर एल्विश यादव और एक्ट्रेस अंजली अरोरा का हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया। जिसे लेकर आयोजन स्थल पर गहमागहमी बनी रही। एल्विश यादव का कार्यक्रम 27 सितंबर यानी आज पर्पल आर्किड होटल और अंजली अरोरा का कार्यक्रम 28 सितंबर को सरगवां पैलेस होटल में होना है। Read More
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के सेंट्रल जेल में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। जहां सेंट्रल जेल अंबिकापुर में एक कैदी ने अपने पेशाब नली में पेंसिल फंसा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद जेल प्रबंधन ने तत्काल कैदी को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कैदी का ऑपरेशन करते हुए उसके पेशाब के नली से 09 सेंटीमीटर का पेंसिल निकाला है। Read More
अक्सर सुर्खियों में रहने वाला मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। चर्चा में आने की वजह लापरवाही से मौत या अस्पताल में गंदगी नहीं बल्कि अस्पताल में भर्ती मरीज का पैसा चोरी होने की घटना है। जहां अस्पताल के ही एक सफाई कर्मचारी के द्वारा भर्ती मरीज के रुपए की चोरी की गई है। Read More
सरगुजा संभाग के हजारों NHM कर्मचारियों ने आज अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में जेल भरो आंदोलन के तहत रैली निकालकर पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दी है। आपको बता दें कि अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरगुजा सहित पूरे प्रदेश भर के NHM कर्मचारियों के द्वारा लामबंद होकर सरकार से अपनी मांगो को पूरा करने के लिए अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा रहा है। Read More
नेपाल में बिगड़े हालात के कारण इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। नेपाल में हाल ही में भड़के विरोध-प्रदर्शन और आगजनी के चलते सरगुजा के 5 युवा वहां फंसे हुए हैं। इसे लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ने सीएम से बात कर युवाओं को इंडियन एम्बेसी से मदद पहुचाई है। पांचों युवा सुरक्षित भारत लौटने की तैयारी कर रहे हैं। Read More
अभनपुर के ग्राम टोकरो में एक पति ने अपनी पत्नी की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। आपको बता दें कि पत्नी प्रियंका सेन अपने मायके तीज का त्यौहार मनाने गई हुई थी। अपने पति मुकेश सेन की लंबी आयु की कामना कर उसने तीज का व्रत रखा और निर्जला उपवास भी रखी। जिसे उसका पति तीज उपवास के दूसरे ही दिन लेने चले जाता है। पत्नी के मायके वालों को यह कहकर कि उसे उसके पिताजी घर से भगाना चाहते हैं, घर से निकाल देंगे, मुझे डर लग रहा है इसलिए प्रियंका को लेने आया हूं। हम दोनों साथ रहेंगे तो मेरे पिताजी कुछ नहीं कर पाएंगे। Read More
सरगुजा जिले के सीतापुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 14 वर्षीय नेत्रहीन नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। बड़ी बात यह है कि इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि नाबालिग किशोरी के अपने ही दो ममेरे भाईयों ने नाबालिग किशोरी के नेत्रहीन होने का फायदा उठाते हुए इस वारदात को अंजाम दिया है। Read More
कैबिनेट मिनिस्टर बनने के बाद अम्बिकापुर सरगुज़ा जिले में मंत्री राजेश अग्रवाल के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। जारी प्रोटोकॉल के अनुशार मंत्री राजेश अग्रवाल का स्वागत तारा से लेकर अम्बिकापुर तक जगह जगह किया जाएगा। इसके लिए बैनर पोस्टर भी लगाए गए हैं। इसी बीच अंबिकापुर शहर में मंत्री जी का पोस्टर बैनर हटाने का वीडिओ जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। Read More
सरगुजा जिले के सीतापुर वनपरिक्षेत्र में गजराज का खूनी तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दें कि सीतापुर रेंज के सल्याडीह सर्किल के ग्राम टीरंग में दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी ने रिहायशी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग डेचका राम पैंकरा को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। Read More
अंबिकापुर में एक युवक के मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। जहां युवक बाइक पर सवार था उसी समय उसे हार्ट अटैक आ गया और वह खड़ी कार से जा टकराया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है। Read More
सरगुज़ा में महादेव सट्टा एप के संचालन में पुलिस विभाग के एक आरक्षक का नाम शामिल होने के बाद सरगुज़ा संभाग की दो जिलों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल आरक्षक प्रवीण सिंह पर एक युवक ने वीडियो जारी कर महादेव सट्टा एप का संचालन करने के साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद पुलिस विभाग में भी हड़कम्प मच गया है। Read More
अंबिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एलएलबी फोर्थ सेमेस्टर का पेपर को अचानक रद्द करने से जमकर हंगामा मच गया। छात्र संगठनो ने आरोप लगाया कि पेपर लीक हो गया है। जिसके कारण कालेज प्रबंधन ने परीक्षा रद्द कर दी। जबकि प्रबंधन का कहना है कि जिस विषय की परीक्षा थी वो पेपर न बंट कर केन्द्राध्यक्षों के पास दूसरा पेपर चला गया था, जिस कारण परीक्षा नहीं ली जा सकी और उसे पोस्पांड किया गया। Read More
शहर के गाँधीचौक में उस वक्त हंगामा मच गया। जब एक बाइक सवार युवक को लोग पकड़कर जमकर पीटने लगे। काफी हंगामे और विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब भीड़ ने युवक को पुलिस को सौंपा। यह युवक एक चोर था जो दो दिन पहले ही इस बाइक की चोरी की थी। Read More
अंबिकापुर से इस वक्त बड़ी खबर मिली है। दरअसल, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलेश्वरपुर थाने में जमकर हंगामा मचाया। बताया गया कि अमरजीत भगत किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे, तभी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। Read More
आज दूसरे दिन भी मैनपाट में BJP विधायकों और सांसदों का प्रशिक्षण जारी है। मैनपाट के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने प्रशिक्षण शिविर में अपना वक्तव्य दिया। प्रशिक्षण शिविर को बेहतर बताते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो प्रशिक्षण शिविर चलाती है। जिसमें भाजपा का सदस्य प्रशिक्षित होता है ताकि उसके व्यक्तित्व का विकास हो सके। Read More
अंबिकापुर मैनपाट पर बीते दिन एक तेज रफ्तार कार ने ग्रामीणों को ठोकर मारते हुए घर में गाड़ी घुसा दी थी। जिससे तीन लोग घायल हो गए थे, इनमें से गंभीर रूप से घायल एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने अंबिकापुर मैनपाट मार्ग पर शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। मुआवजे की मांग करने लगे। Read More
जुलाई में भाजपा का बड़ा चिंतन शिविर छत्तीसगढ़ के शिमला यानी मैनपाट में आयोजित होने जा रहा है। जिसमे प्रदेश भाजपा के तमाम विधायकों के साथ साथ सांसदों का जमावड़ा होने जा रहा है। Read More
दहेज में नहीं मिली कार तो लौट गई बारात। जी हाँ दहेज में कार मांगने और नहीं मिलने पर बारात लौट जाने का ये मामला अम्बिकापुर का है। जहां कोतवाली ने दूल्हा समेत आधा दर्जन दहेज लोभियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। Read More
ली बत्ती वाली गाड़ी के बोनट पर बैठकर नियमों को ताक पर रखकर डीएसपी की पत्नी के जन्म दिन मनाने का मामला सामने आया था। इस मामले में अपनी किरकिरी होता देख आखिरकार पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ एमवी के तहत अपराध दर्ज किया है। Read More
मशुदा नाबालिग लड़की को ढूंढने पीड़ित परिवार लगा रहा गुहार, इधर पुलिस नाबालिक को ढूंढने के बजाय पीड़ित परिवार से ही कर रही पैसों की मांग। जी हां अपनी गोद में मासूम बच्चे को लेकर एसपी दफ्तर पहुंची महिला ने जो आरोप लगाए हैं वो काफी गंभीर हैं। Read More
इन दिनों छत्तीसगढ़ में DMF घोटाला केस को लेकर EOW और ACB की टीम ने कार्रवाई जारी है। दोनों जांच एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से इस मामले से जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। Read More
पाकिस्तान के खिलाफ चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर की जाँबाज महिला अफसर सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर अंबिकापुर में विरोध किया गया है। Read More
अंबिकापुर के सनावल थाना क्षेत्र में रेत माफियाओं की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेत से भरी ओवरलोड गाड़ी से एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया गया। मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी दिव्यकांत पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। Read More
शहर के पीजी कॉलेज के एक प्रोफेसर ने हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसके विरोध में एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। वहीं कॉलेज परिसर में बढ़ रहे असामाजिक तत्वों व लव जिहाद जैसी गतिविधियां भी बढ़ गई है। Read More
एक बिगड़ैल नवाब को विधायक का भतीजा होने का हवाला देते हुए पुलिस कर्मी से अभद्रता करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत अपराध तो दर्ज किया ही, साथ ही साथ विधायक ने भी आरोपी युवक से किसी भी तरह के संबंध नहीं होने की बात कह दी। Read More
सरगुजा जिले के मैनपाट कमलेश्वरपुर थानाक्षेत्र में चरित्र को लेकर किए गए दोहरे हत्याकांड सामने आया है। एक पति ने अपनी ही पत्नी और गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया है। Read More
आरक्षक के घर से ak-47 राइफल के साथ 90 नग जिंदा कारतूस और गहने की हुई चोरी के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर चोर हैं, जो की अन्य इलाकों में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। Read More
सरगुजा के गांधीनगर पुलिस के पास चोरी की एक ऐसी शिकायत आई है, जिसने पुलिस के आला अधिकारियों के भी होश उड़ा दिये हैं। पुलिस को इस चोरी पर यकीन ही नहीं हो रहा है। Read More
कॉलेज के प्रोफेसर ने की हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, ABVP ने किया कड़ा विरोध, कार्रवाई की मांग