AMBIKAPUR NEWS. सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र में एक सनकी मिजाज के कलयुगी बेटे ने
को लेकर अपने ही वृद्ध पिता की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी। रिश्तों के बीच इस खूनी कत्ल की वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

दिल दहला देने वाली रिश्तों के बीच हुई ये खूनी कत्ल की वारदात सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम गुतुरमा की है। जहां 75 वर्षीय वृद्ध रूपधर अजगले हमेशा की तरह सब्जी बेचकर अपने सायकल से घर लौट रहा था। जहां उसके अपने ही बड़े बेटे 55 वर्षीय नेतराम अजगले ने अपने वृद्ध पिता का रास्ता रोककर जमीन और विवाद को लेकर आवेश में आकर पास रखें लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद मौके से स्कूटी के जरिए फरार होने लगा और सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया जिसे कंधे और शरीर पर चोटें आई।

वहीं इधर ग्रामीणों के जरिए सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची सीतापुर पुलिस की टीम ने आरोपी बेटे 55 वर्षीय नेतराम अजगले को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। अभिरक्षा में लेकर पहले तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में ईलाज के लिए भर्ती कराया। उपचार के बाद आरोपी बेटे नेतराम अजगले के खिलाफ अपने ही वृद्ध पिता की निर्मम हत्या करने के आरोप में नामजद FIR दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया है।

वारदात की जानकारी देते हुए सीतापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सीआर चंद्रा ने बताया कि थाना सीतापुर अंतर्गत ग्राम गुतुरमा में 75 वर्षीय रूपधर राम अजगले अपने बेटे और बहुओं के साथ रहता था। उसका एक और बड़ा बेटा यानी आरोपी 55 वर्षीय नेतराम अजगले बैकुंठपुर में अपने परिवार के साथ रहता है। वहीं जब मृतक रूपधर राम अजगले ने अपनी छोटी बहू के नाम से जमीन के कुछ हिस्से की रजिस्ट्री कर दी थी उसके बाद से उसका बड़ा बेटा यानी आरोपी नेतराम अजगले इसी बात से नाराज रहता था।
वारदात के दिन आरोपी बैकुंठपुर से अपने गृहग्राम आया और आवेश में आकर उसने अपने पिता को रास्ता रोककर पहले जमकर गाली-गलौज किया। फिर कहा तुमने बिना बताएं आधे जमीन की रजिस्ट्री छोटी बहु के नाम कर दिए हो, ऐसा कहकर आवेश में आकर पास रखें लकड़ी के डंडे से अपने वृद्ध पिता के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद वह स्कूटी के जरिए फरार होने लगा तब आरोपी फरार होने के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे उसे चोटें आई जिसके बाद आरोपी नेतराम अजगले को पुलिस टीम ने हिरासत में लिया। उसका इलाज कराने बाद उसके खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया है और पूरे मामलें में सीतापुर पुलिस ने आगे की विवेचना शुरू कर दी है।


































