बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई गई है और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया है
Read More
कर्मचारियों ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट की सिंगल और डिवीजन बेंच ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया। प्रबंधन ने इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील की, लेकिन वहां भी उनकी रिव्यू पिटीशन खारिज हो गई और फैसला कर्मचारियों के हक में बरकरार रहा। Read More
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में व्यवस्था दी है कि पत्नी द्वारा पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का झूठा केस दर्ज कराना 'मानसिक क्रूरता' की श्रेणी में आता है। जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की डिवीजन बेंच ने धमतरी फैमिली कोर्ट के फैसले को पलटते हुए पीड़ित पति के हक में तलाक की डिक्री जारी कर दी है। Read More
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG-PSC) भर्ती घोटाले में फंसे पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप-परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर को हाईकोर्ट से एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका को दूसरी बार खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि यह केवल एक आपराधिक मामला नहीं है, बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं के सपनों और उनके भविष्य के साथ किया गया एक गंभीर खिलवाड़ है। Read More
बच्चों की परवरिश सिर्फ सुविधाओं और पैसों से नहीं होती, बल्कि स्नेह, सुरक्षा और भावनात्मक स्थिरता से होती है। इसी सोच को मजबूत करते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बच्चे की कस्टडी से जुड़े एक मामले में बड़ा और मानवीय फैसला सुनाया है। अदालत ने साफ कहा कि बेहतर आर्थिक स्थिति होने मात्र से कोई पिता बच्चे की कस्टडी का अधिकारी नहीं बन जाता। Read More
सर्पदंश से एक मजदूर की मौत के बाद मुआवजा देने की सरकारी व्यवस्था किस तरह फाइलों में उलझकर दम तोड़ देती है, इसका उदाहरण बालोद-बालाघाट से जुड़ा यह मामला बन गया है। 9 साल बीत जाने के बावजूद मृतक मजदूर के परिवार को मुआवजा नहीं मिलना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, जिस पर अब हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। Read More
BILASPUR NEWS. संभाग के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पताल सिम्स की अव्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में प्रबंधन ने विस्तृत शपथपत्र के साथ सुधारों की जानकारी दी। कोर्ट ने अब तक किए गए प्रयासों को सकारात्मक बताया, लेकिन कहा—स्थायी सुधार सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग जरूरी है। मंगलवार को हुई... Read More
जोहार पार्टी के प्रमुख और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी और पुलिस जांच की निगरानी की मांग को लेकर दायर याचिका पर हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आपराधिक जांच में न्यायालय का हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। Read More
बिलासपुर। एसीबी व ईओडब्ल्यू (ACB and EOW) के पूर्व चीफ व निलंबित एडीजी जीपी सिंह (ADG GP Singh) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जीपी सिंह ( GP Singh) की याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट (High Court) ने उन्हें उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने राज्य शासन से... Read More
बिलासपुर। प्रदेश के निलंबित एडीजी जीपी सिंह (ADG GP Singh) की मुसीबत बढ़ती जा रही है। इस बीच, हाईकोर्ट (High Court) में दो याचिकाओं पर आज सुनवाई होने वाली है। इस मामले में शासन ने अपने जवाब में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण को तथ्यपूर्ण बताया है। साथ ही कहा है कि जीपी सिंह जांच... Read More
कोरबा। जिले में आज अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर कटघोरा के पास हुए सड़क हादसे (Road Accident) में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तेज रफ्तार कार और टैंकर की आमने-सामने टक्कर से हुआ। इस हादसे में अंबिकापुर भाजपा नेता... Read More