मृतक छात्र की पहचान ग्राम बासीन निवासी ओमेश कुमार कंवर (15) के रूप में हुई है, जो विद्यालय के हॉस्टल में रहकर कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार सुबह साथी छात्रों ने उसका शव टॉयलेट में फंदे से लटका देखा और तत्काल स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। प्राचार्य और कर्मचारियों ने छात्र को नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Read More






























