इंदौर के पशु चिकित्सक हरिशंकर रघुवंशी मंगलवार को घर से गुजरात के आणंद के लिए निकले थे, लेकिन बीच रास्ते लापता हो गए। 12 घंटे बाद वे वडोदरा के पास अपनी कार में बेहोश मिले। पुलिस जांच में उनके साथ एक अज्ञात युवक भी देखा गया था। मोबाइल की आखिरी लोकेशन मुंबई के पास मिली थी। परिजन उन्हें लेने गुजरात रवाना हो गए हैं, पुलिस आगे की जांच कर रही है। Read More






















































