INDORE NEWS. राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मृतक राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी को शिलांग की कोर्ट में बयान के लिए तलब किया गया है। विपिन ने शिलांग सेशन कोर्ट में गवाही दी। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक उनसे पूछताछ की गई, लेकिन अभी पूरी गवाही नहीं हुई है। इस मामले में आगे के बयान दर्ज करने के लिए 26 नवंबर 2025 की तारीख दी गई है।
वह सोमवार सुबह इंदौर से फ्लाइट से रवाना हुए और दिल्ली होते हुए देर रात तक शिलांग पहुंच चुके थे। उनका बयान आज मंगलवार, 11 नवंबर को अदालत में दर्ज किया जाना था। विपिन रघुवंशी ने बताया कि शिलांग पुलिस ने स्थानीय थाना प्रभारी के माध्यम से उन्हें नोटिस भेजा था, जो वॉट्सऐप के जरिए प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि उन्होंने ही सबसे पहले राजा और उसकी पत्नी सोनम के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

परिजनों को नहीं मिली चार्जशीट की कॉपी
हालांकि, कोर्ट में किन पहलुओं पर बयान लिया जाएगा, यह उन्हें शिलांग पहुंचकर ही पता चलेगा। उन्होंने बताया कि अब तक पुलिस की ओर से चार्जशीट की कॉपी परिजनों को नहीं दी गई है। इसके कारण हत्या के पीछे की असली वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
उन्होंने दावा किया कि परिवार के पास कुछ नई जानकारी है, जिसकी पुष्टि शिलांग पहुंचने पर होगी। बता दें कि इस हाई-प्रोफाइल केस में सोनम सहित पांच आरोपियों को शिलांग पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हवस के लिए सोनम ने कराई राजा की हत्या
विपिन ने कहा, “मेरा मानना है कि राजा की हत्या उसकी पत्नी सोनम और राज ने हवस के कारण की। आमतौर पर लोग प्यार के लिए कुर्बानी देते हैं, मगर इन दोनों ने अपनी वासना के लिए राजा को मार डाला।”

700 पेज की चार्जशीट कोर्ट में पेश की
गौरतलब है कि पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) पहले ही 790 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट अदालत में पेश कर चुकी है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब विपिन रघुवंशी का बयान मामले की जांच में अहम भूमिका निभा सकता है।

सूत्रों का मानना है कि विपिन के पास मौजूद कुछ नई जानकारियां केस की दिशा बदल सकती हैं। अदालत में उनका गवाही देना इस बहुचर्चित हत्याकांड के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। हनीमून के दौरान हुए इस हत्याकांड ने पूरे देश को चौंका दिया था।




































