GARIYABAND NEWS. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के जोबा उरतुली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक पिता ने अपने ही बेटे पर तीर से जानलेवा हमला कर दिया। मामूली पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में अंधे पिता ने हैवानियत की हदें पार कर दीं।

बताया जा रहा है कि कमार जनजाति से संबंधित यह परिवार आपसी कहासुनी के बाद हिंसक हो उठा, और गुस्से में पिता ने तीर चला दिया जो सीधे युवक के हाथ में जा धंसा।


घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया, जबकि घायल बेटा दर्द से तड़पता रहा। परिवार के सदस्यों ने उसे तत्काल गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया। तीर युवक के हाथ में पूरी तरह फंसा हुआ था।

फिलहाल गरियाबंद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस घटना ने बाप-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाले इस घटना को लेकर क्षेत्र में पिता पुत्र के रिश्ते पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।





































