PATHALGAON NEWS. बाइक से जा रही पुलिसकर्मियेां को एक पिकअप वाहन से जा रहे मछली व्यापारी को ओवरटेक करना काफी भारी पड़ गया। इस व्यापारी को थाने ले जाकर पुलिस वालों ने जमकर पीटा और उससे 21 हजार रुपए भी ले लिए। इस घटना के बाद से बंगाली समाज उग्र हो गया है और पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग कर रहा है।

रक्षक ही ज़ब भक्षक बन जाये तो आम जनता किस पर न्याय की उम्मीद करेगी। ऐसा ही मामला पखांजूर इलाके से निकल कर आया है। दरअसल जिन आम जनता की सुरक्षा का जिम्मा पुलिसकर्मियों पर है, अगर वही उनकी दुश्मन बन जाए तो फिर किससे उम्मीद की जा सकती है। क्योंकि पुलिसवालों पर ही एक व्यापारी से बेवजह मारपीट का आरोप लगा है।
दरअसल, पखांजूर के मछली व्यापारी ने कोयलीबेड़ा थाना में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बेल्ट निकालकर उनकी बेदम पिटाई कर दी। बात सिर्फ इतनी सी थी की मोटरसाईकिल से जा रहे पुलिसकर्मियों को मछली व्यापारी ने पिकअप वाहन से ओवरटेक कर दिया। बस फिर क्या था, इतनी से बात पुलिसकर्मियों को नागवार गुजरी और पुलिस थाना के पास पिकअप वाहन को रोककर थाना के अंदर ले जाकर बेल्ट से बेदम पिटाई कर दी।
इस दौरान मार खा रहा व्यापारी बार बार पूछता रहा और न मारने की रिक्वेस्ट की, लेकिन वे ठहरे खाकीवर्दी वाले पुलिस कर्मी, तो फिर वे कहां रुकने वाले थी। बात सिर्फ इतनी ही नहीं ओवरटेक करने के नाम पर व्यापारी से पचास हजार रूपये की मांग भी की। मारपीट से घायल व्यापारी ने बचने के लिए पुलिसकर्मी को इक्कीस हजार रूपये दे भी दिये, उसे बकाया राशि जल्द जमा करने के लिए धमकाया भी गया।
मारपीट की घटना से मछली व्यापारी के शरीर पर निशान साफ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मछली लेकर जा रहे व्यापारी की सारी मछली मर गई, जिससे व्यापारी को लगभग दो लाख रूपये का नुकसान हुआ। मछली व्यापारी ने मुआवजा समेत आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाही की मांग की है। घटना की जानकारी होते ही बंगाली समाज भी भड़क उठा है और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाही करने की मांग कर रहा है। कार्रवाही नहीं होने पर उग्र कदम उठाने की चेतावनी बंग समाज ने दी है।





































