NEW DELHI NEWS. देश की राजधानी दिल्ली के इलाके में आग लगने से भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दरअसल, रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक पॉलिथीन बनाने वाली तीन मंजिल फैक्ट्री में भीषण आग में 4 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। दमकल विभाग के मुताबिक 12 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया है, अभी भी फैक्ट्री में कूलिंग का काम जारी है।
जानकारी के अनुसार इस फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को मिली। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 12 से 13 लोग मौजूद थे। इनमें से चार लोग अंदर ही फंस गए, बाकी लोग फैक्ट्री के बाहर आ गए थे। दमकल विभाग के मुताबिक आग लगने की सूचना पर एक के बाद एक 16 दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई। आग बड़ी होने के कारण बाद में आठ गाड़ियां और भेजी गई। कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में अर्थमूवर से फैक्ट्री की दीवार तोड़ी गई।
ये भी पढ़ें: रायपुर में ड्रग्स इंजेक्ट करते समय तबीयत बिगड़ी, नशेड़ी साथियों ने चलती कार से फेंका, मौत के बाद तीन गिरफ्तार
इसके बाद कर्मचारी सर्च आपरेशन के लिए फैक्ट्री के अंदर घुसे। मंगलवार देर रात करीब एक बजे तीन शवों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। एक शव बुधवार की सुबह करीब नौ बजे निकाला गया। सभी शवों को रोहिणी के बाबा भीमराव आंबेडकर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। वहीं, तीन घायलों को पास के ही अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें अन्य बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
दमकल विभाग के मुताबिक इस भीषण आग पर काबू पाने में करीब 12 घंटे का समय लग गया। अभी भी कूलिंग और सर्च ऑपरेशन का काम जारी है। रोहिणी जिला पुलिस अधिकारी के मुताबिक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फैक्ट्री मालिक का भी पता लगा रही है। फैक्ट्री वैध है या अवैध है, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि इस घटना की सूचना रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक परिसर से मिली.।गर्ग ने बताया कि आग पर काबू के लिए 16 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने के लिए प्रयास जारी हैं। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है।