BHOPAL. 21 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि शुक्रवार को दोपहर पहले 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। 21 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।
मेष
जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से पूरा कर लेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय न लें, वरना नुकसान हो सकता है। धन लेन-देन में सतर्क रहें। व्यापार में लाभ के योग हैं
वृषभ
आज आप थोड़ी बेचैनी और नर्वस महसूस कर सकते हैं, जिससे काम और दोस्ती प्रभावित हो सकती है। रोमांच की जरूरत महसूस होगी। बातचीत से पैसे बचा सकते हैं। धन को लेकर नया रास्ता निकालने का प्रयास करें।
ये भी पढ़ें: जशपुर में बड़ी कार्रवाई, पटवारी और पंचायत सचिव समेत 2 शराबी शिक्षकों को किया निलंबित
मिथुन
राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। परिवार में किसी के बिछड़ने से मन दुखी होगा और राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावटें आएंगी। दोपहर बाद नई योजनाएं बनेंगी। अच्छे काम करने से मन को शांति मिलेगी। रात में किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
कर्क
आज खर्च अधिक रहेगा, जिससे आर्थिक चिंता बढ़ सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य रखें। वाणी में संयम रखें, वरना विवाद हो सकता है। किसी से गलतफहमी न हो, इसका ध्यान रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। श्री राम दरबार की पूजा करें, शांति मिलेगी।
ये भी पढ़ें: जिम में प्रैक्टिस के दौरान नेशनल खिलाड़ी की मौत, वीडियो में देखिए कहां हुई चूक
सिंह
सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मित्रों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, लेकिन मानसिक चिंता भी बनी रहेगी। काम में मन लगाएं, लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। पीपल के पेड़ की पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।
कन्या
परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। योजनाएं सफल होंगी, समय पर काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में भी लाभ के योग हैं। नवार्ण मंत्र का जाप करने से मनोबल बढ़ेगा और सफलता मिलेगी।
तुला
दिन तनावपूर्ण हो सकता है। मन में चिंता और आलस्य रहेगा। संतान से वैचारिक मतभेद संभव हैं। मान-सम्मान प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। धैर्य और संयम बनाए रखें, स्थिति बेहतर होगी। शनिदेव की पूजा करने से नकारात्मकता दूर होगी और मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक
आध्यात्मिकता से जुड़े रहना आज लाभदायक रहेगा। ईश्वर की प्रार्थना से नकारात्मक प्रभाव दूर होंगे। मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता हो सकती है। अपमान या मानहानि से बचें। विचारों को नियंत्रित रखें। सकारात्मक सोच अपनाएं। सोच-समझकर निर्णय लें। दूसरों से विचारों के आदान-प्रदान में सावधानी बरतें।
धनु
आज नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा से लाभ होगा। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। भगवान शंकर को जल अर्पित करें, शुभ फल प्राप्त होंगे।
मकर
बातचीत में सावधानी रखें, गुस्से में किसी से विवाद न करें। परिवार में किसी शुभ कार्य की शुरुआत से खुशी का माहौल रहेगा। मान-सम्मान मिलने की संभावना है। धैर्य और समझदारी से काम लें। नवग्रह की पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी और सौभाग्य बढ़ेगा।
कुंभ
आज कला और सृजनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन खर्च अधिक रहेगा, इसलिए बजट का ध्यान रखें। संतान से जुड़ी चिंताएं परेशान कर सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें और धैर्य से काम लें। गणेश जी की आराधना करने से बाधाएं दूर होंगी और सफलता मिलेगी।
मीन
भावनाओं में बहने से बचें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद संबंधी चर्चा टाल दें। मानसिक अस्थिरता रहेगी, पर संयम बनाए रखें। आत्मचिंतन करें और निर्णय सोच-समझकर लें। किसी असहाय की मदद करने से शुभ फल प्राप्त होंगे और मानसिक शांति मिलेगी।
नोट: ज्योतिष और पंचांग से संबंधित यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो मोबाइल नंबर- 9977910081 पर संपर्क करें।