BIJAPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने लिए केंद्र व राज्य सरकार बस्तर में लगातार अभियान चला रही है। दरअसल, बीजापुर में 1500 जवानों ने ऑपरेशन लॉन्च किया है। इसी क्रम में दक्षिण बस्तर के पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सली को ढेर किया है। मौके से नक्सलियों के शव और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों के शवों को नम्बी सीआरपीएफ कैंप में रखा गया है। हालांकि अभी तक शवों की पहचान नहीं हुई है।
मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को दक्षिण बस्तर डिवीजन पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया में PLGA बटालियन नम्बर 1 और CRC (सेंट्रल रीजनल कमेटी) कंपनी के साथ पुलिस की बड़ी मुठभेड़ हुई। इसमें मारे गए नक्सलियों की कार्रवाई जारी है. इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने के संभावना है। फिलहाल, घटनास्थल पर सर्च अभियान जारी है।
ये भी पढ़ें: जेल में बंद देवेन्द्र पर कांग्रेस हाईकमान का भरोसा, नगरीय निकाय चुनाव समिति के बनाए गए सदस्य
बता दें कि बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत साउथ बस्तर एरिया के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान 16 जनवरी की सुबह 09:00 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर कई बार मुठभेड़ हुई।
ये भी पढ़ें: Liquor Scam : पूर्व मंत्री लखमा की Z श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई, पत्नी-बेटे के ट्रांजेक्शन को भी खंगाल रही ईडी
बता दें कि गुरुवार तड़के माओवादियों और पुलिस के बीच में मुठभेड़ शुरू हुई। दिनभर रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। हालांकि देर शाम तक खबर मिली की जवानों ने करीब 10 से 12 माओवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। अलग-अलग टीमों के साथ मुठभेड़ हुई है। शाम तक मुठभेड़ रुक गई थी। जवान नक्सलियों के कोर इलाके को घेर रखे थे।
ये भी पढ़ें: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, ट्रेलर और ट्रक के बीच फंसी मोटर साइकिल
वहीं, आज यानी 17 जनवरी को फिर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। करीब 1500 से ज्यादा जवान इलाके में ही मौजूद हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब जवान लौटेंगे, सर्च ऑपरेशन पूरा कर लिया जाएगा तभी नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है इस बारे में पता चलेगा।