RAIPUR NEWS. अंतर राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 प्रांतीय आयोजन समिति की बैठक रायपुर में हुई। बैठक में पूरे प्रदेश भर से सहकारिता समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में वर्ष 2025 राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष मनाने के विषय में चर्चा की गई। साथ ही इससे संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

बता दें, बैठक में पूरे प्रदेश से सहकारिता क्षेत्र से जुड़े सदस्य पहुंचे। प्रथम सत्र मेें सहकारिता गीत गाते हुए बैठक की शुरुआत की। इसमें सदस्यों ने अपना परिचय विस्तार से दिया। साथ ही अपनी बात रखते हुए सहकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए अपने सुझाव भी दिए। इस कार्यक्रम में बताया गया कि सभी प्रकार के सहकारिता के आयाम जैसे दुग्ध,बीज उत्पादन, गृह निर्माण समिति, उपभोक्ता भंडार, पैक्स प्राथमिक कृषि सहकारी समिति,बैंक, क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी, मत्स्य पालन, जल संरक्षण सोसाइटी, पर्यावरण संरक्षण सोसाइटी, चीनी मिल सोसाइटी, गन्ना किसानों की सोसाइटी, श्रमिक साख सहकारी समिति,सहकारी प्रशिक्षण संस्थान, स्वयं सहायता समूह, एफ पी ओ, सहित सभी प्रकार के आयामों को लेकर विभिन्न संभागों,जिलों, और तहसीलों में कार्य क्रम किए जाएंगे और इस अन्तर राष्ट्रीय वर्ष को सहकारिता को जन जन तक पहुंचाने का कार्य एक जन आंदोलन के रूप करेगी।

सत्र को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी कांत द्विवेदी ने कहा कि सहकार से समृद्धि के भाव के साथ देश की वर्तमान केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, एवं केंदीय गृह ,सहकारिता मंत्रालय मंत्री अमित शाह जी ने सहकारिता को जमीनी स्तर पर लाने के लिए विशेषकर ग्राम्य सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में अग्रसर होकर कार्य प्रारंभ कर दिया है प्रदेश सरकार के मुखिया विष्णु देव साय ने भी इसमें काफी सार्थक काम किए हैं जो आम जनता को इससे लाभ मिल रहा है। महतारी वंदन योजना से मातृ शक्ति को काफी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। आयोजन समिति के सदस्य शशि कांत द्विवेदी ने कहा कि 25 से 30 नवंबर 2024 को अन्तर राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष मनाए जाने को लेकर सहकारिता का सम्मेलन दिल्ली में आयोजित हुआ था जिसमें 107 देशों के प्रतिनिधि आए थे।

इस बैठक में समिति के अध्यक्ष डॉ.लक्ष्मीकांत द्विवेदी, प्रांतीय महामंत्री करुणानिधी यादव, गिरधर मंडरिया, शशिकांत द्विवेदी, संजय वस्त्रकार, डॉक्टर चंद्र मणि साहू, वाष्र्णेय जायसवाल, शंकर लाल देवांगन, किशोर साहू, कांति वर्मा, राकेश शुक्ला, टी आर कन्नौजे, ईश्वरी सिन्हा, दीपक मिश्रा, मणि कांत बघेल, सुरेन्द्र देशमुख, जया रेड्डी, निवेदिता मिश्रा, स्वीटी कौशिक, प्रिया सिंह, सोमेश चंद्र पांडे, दया राम साहू, पवन सिंह, महेंद्र साहू, अग्रंशु द्विवेदी नरोत्तम साहू, सुधाकर सिंह, चंद्र किरण मिश्रा योगेश जायसवाल, उत्तरा वस्त्र कार सहित अन्य सभी संभाग, जिलों, से आयोजन समिति के सदस्य गण उपस्थित थे मौजूद रहे। राज्योत्सव में सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर पुरस्कृत श्री शशिकांत द्विवेदी,एवं गिरधर मंडरिया को श्री फल भेंटकर एवं ,पुष्प हार पहना कर स्वागत किया गया। बैठक के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।




































