LAHORE NEWS. मुंबई के 26/11 हमले का गुनहगार अब्दुल रहमान मक्की की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की की मौत पाकिस्तान के लाहौर में हुई है। अमेरिका ने मक्की को ग्लोबल आतंकवादी घोषित किया था। बता दें मक्की आतंकी हाफिज सईद का रिश्तेदार है।

ये भी पढ़ें: पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस, PM मोदी, सोनिया गांधी ने जताया दुख
भारत में वॉन्टेड 26/11 हमले का गुनहगार मक्की लश्कर-ए-तैयबा के टेरर फंडिग का काम देखा करता था। मक्की को अलकायदा प्रतिबंध समिति और 1267 ISIL के तहत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा ग्लोबल आतंकवादी घोषित किया गया था। उनकी सम्पत्तियां जब्त कर यात्रा और हथियारों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।

ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड यूजर्स की छोटी सी लापरवाही करा सकती है बड़ा नुकसान, सुप्रीम कोर्ट ने किया बड़ा बदलाव
मक्की लश्कर और जमात-उद-दावा में नेतृत्वकारी पदों पर रह चुका है। वह लश्कर की राजनीतिक शाखा जमात-उद-दावा का प्रमुख भी था। वह लश्कर के विदेश संबंध विभाग का प्रमुख भी रह चुका है। हाफिज सईद के साथ मक्की को भी भारत में हुए बड़े हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। 16 जनवरी को अब्दुल रहमान मक्की को ISIL और अलकायदा से जुड़े होने लश्कर-ए-तैयबा द्वारा या उसके समर्थन से साजिश में हिस्सा लेने, टेरर फाइनेंसिंग और भर्ती करने जैसे कामों में शामिल होने पर लिस्टेड किया गया।

ये भी पढ़ें: पूर्व PM मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, दी जाएगी 21 तोपों की सलामी
15 मई 2019 को मक्की को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लाहौर में हाउस अरेस्ट रखा गया था। पाकिस्तानी कोर्ट ने 2020 में टेरर फंडिंग केस में मक्की को सजा सुनाई थी। 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में भी लश्कर का ही हाथ था। बता दें, अरब सागर के रास्ते मुंबई में 10 आतंकी घुस आए थे, इन लोगों ने अलग अलग जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग कर्फ़ 175 लोगों की जान ले ली थी।




































