BALRAMPUR NEWS. बलरामपुर जिले में चल रही शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नवपदस्थ कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें: कैदियों के बीच बढ़ती हिंसा की घटनाओं पर सख्त हुआ HC, जेल DG मांगा जवाब
जारी आदेश के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9ः00 बजे से 12ः30 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 12ः45 से 4ः15 बजे तक। इसी क्रम में द्वितीय पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12ः45 बजे से 4ः15 बजे तक व शनिवार को सुबह 9ः00 बजे से 12ः30 बजे तक संचालित होंगी।
इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10ः00 बजे से 4ः00 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 9ः00 बजे से 12ः30 बजे तक संचालित की जायेंगी। यह आदेश जिले में संचालित सभी शासकीय और अर्ध शासकीय के अलावा प्राइवेट स्कूलों में लागू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: बिलासपुर में कांग्रेस की बैठक में जमकर हंगामा, आपस में भिड़े कांग्रेसी नेता…देखें वीडियो
ये भी पढ़ेंः CGPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… इस साल इतने पदों पर होगी भर्ती