RAIPUR NEWS. रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का आज प्रचार प्रसार के लिए अंतिम दिन है। लेकिन अंतिम दिन आज उसे समय एक गजब का नजारा दिखा जब कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा भाजपा के मंच के पास पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने भाजपायों से हाथ मिलाया और उनसे अपने लिए वोट मांगा। इसी मंच पर कुछ ही देर बाद सीएम विष्णु देव साय पहुंचने वाले थे।

बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज जन आशीर्वाद रैली निकाल रही थी। इसी दौरान लाखे नगर चौक के पास बने भाजपा के मंच के पास कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा भाजपायों से हाथ मिलाया और अपने लिए वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के पैर भी छुए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। ऐसा देख कर कई लोगों के बीच हंसी टिटौली शुरू हो गई।

ये भी पढ़ेंःहाईकोर्ट ने बाघ की मौत पर उठाए सवाल, कहा प्रदेश में सुरक्षित नहीं है जंगल व जीव
बता दें इसी मंच पर कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचने वाले थे इसके कारण वहां काफी भीड़ थी और लोग जुटे हुए थे। मुख्यमंत्री का रोड शो आज शाम रायपुर दक्षिण विधानसभा के इलाकों में किया गया था। आज शाम 6:00 बजे से ही रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार का शोर थम गया है। प्रचार के अंतिम दिन एक तरफ जहां मुख्यमंत्री का रोड शो था तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कांग्रेस ने जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया था।





































