KOLKATA. कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के दुष्कर्म-हत्या के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन पूरे देश में हो रहा है। इस बीच, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बड़ी संख्या में उपद्रवी भीड़ ने कॉलेज के बाहर पुलिस बैरिकेड तोड़ दिया और कॉलेज में घुस गई। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि उपद्रवियों की संख्या एक हजार से ज्यादा थी। पहले इस भीड़ ने पुलिस के वाहनों में तोड़-फोड़ की, पुलिस पर पत्थर फेंके। इसके बाद भीड़ अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी घुसी और यहां भी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया और टीयर गैस छोड़ी।
इस हिंसक प्रदर्शन को लेकर कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने कहा कि जो कुछ यहां हुआ है वह गलत मीडिया कैंपेन के चलते हुआ है। यह दुर्भावनापूर्ण कैंपेन कोलकाता पुलिस के खिलाफ चलाया जा रहा था।कोलकाता पुलिस ने क्या नहीं किया? हमने इस मामले में हर संभव प्रयास किया है। हमने परिवार को संतुष्ट करने की कोशिश की है, लेकिन हमारे खिलाफ अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत नाराज हूं। हमने कुछ गलत नहीं किया है फिर भी मीडिया के दुर्भावनापूर्ण अभियान की वजह से लोगों ने कोलकाता पुलिस पर भरोसा करना बंद कर दिया है। हमने कभी नहीं कहा कि इस मामले में एक ही आरोपी है।
ये भी पढ़ें: कोलकाता रेप केस पर राहुल गांधी का ट्वीट, लिखा-आरोपियों को बचाने की कोशिश अस्पताल और प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है
कमिश्नर ने कहा कि हम साइंटिफिक एविडेंस का इंतजार कर रहे हैं और इसमें समय लगता है। मीडिया की तरफ से बहुत दबाव है। मैं साफ तौर से कह चुका हूं कि हमने वो किया जो सही था। अब जांच CBI के पास है। वह निष्पक्ष जांच करेगी। हम CBI को पूरा सहयोग देंगे। यहां बहुत झूठा प्रचार हो रहा है कि हड्डियां टूटी हुई हैं, यह किया गया है… वह किया गया है। दुर्भाग्य से जो वैज्ञानिक सबूत मिले हैं, वे इन अफवाहों का समर्थन नहीं करते हैं।
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान बंटवारे को PM मोदी ने किया याद, बोले-लोगों ने विभाजन की भयावहता झेला और नई शुरुआत की
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रात आरजी कर में गुंडागर्दी और तोड़फोड़ सभी सीमा पर कर दी गई है। मैंने कोलकाता पुलिस कमिश्नर से बात की और उनसे कहा है कि वे इस हिंसा के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति की पहचान करें और अगले 24 घंटे में उन्हें कानून के घेरे में लाया जाए, चाहे उनका राजनीतिक संबंध कुछ भी हो। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों की मांगें सही हैं। क्या वे सरकार से इतनी भी उम्मीद नहीं कर सकते हैं? उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: Natasa Stankovic से तलाक के बाद अब इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में चल रही गैर-राजनीतिक प्रदर्शन रैली में अपने गुंडे भेजे। ममता समझती हैं कि वे दुनिया की सबसे शातिर इंसान हैं और लोग उनका यह प्लान समझ नहीं पाएंगे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों जैसे दिखने वाले गुंडे भेजे जिन्होंने भीड़ में शामिल होकर कॉलेज में उपद्रव मचाया।