BHILAI. भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के फौजी नगर स्थित एक घर में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जिस घर में आग लगी थी उसमें बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है। माना जा रहा है कि, आग में धुएं से बुजुर्ग दंपती दम घुट गया जिससे उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों चली कड़ी मशक्कत के बाद आखिर आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जामुल थाना टीआई केशव कोसले से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह पांच से छह बजे के बीच की बताई जा रही है। भभकती आग की लपटों से घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। बुजुर्ग दंपती की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। पति-पत्नी का नाम चेरियन वर्गीज (68) और जाली वर्गीज (65) बताया जा रहा है।