BILASPUR.कस्टमर केयर या फिर क्रेडिट कार्ड के नाम पर कई कॉल व मैसेज मोबाइल पर आते है। वहीं आजकल ऑनलाइन बिजनेस और उसमें कमिशन का लालच देने का काम जालसाज करते रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें कमिशन के लालच में आकर एक महिला धोखाधड़ी का शिकार हो गई। ठग ने उससे 25 हजार रूपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। जब पैसा वापस नहीं किया तब महिला को धोखाधड़ी होने की आशंका हुई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
बता दें, मिनोचा कॉलोनी निवासी नेहा सचदेव पति बंटी सचदेव उम्र 37 वर्ष ने पुलिस में शिकायत की है कि 20 अक्टूबर 2023 की शाम पांच बजे उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप पर मैसेज आया। जिसमें पार्ट टाइम नौकरी देने की बात लिखी गई थी। मैसेज में लिखा गया था कि ऑनलाइन वेबसाइट पर कुछ टास्क करने होंगे। इससे कमीशन के रूप में उन्हें राशि मिलेगी।
महिला लालच में आकर कुछ टास्क पूरी भी की। तब उसे तुरंत 400 रूपये वापस मिल गए। इसके बाद उन्होंने अपने खाते से 25 हजार 51 रूपये ठग के खाते में ट्रांसफर कर दिया। ठग ने उसे 24 घंटे के अंदर सैलेरी बैंक खाता में रिटर्न जमा होने का भरोसा दिया। लेकिन पैसे नहीं मिले। इसके बाद महिला ने आरोपित युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी।
बढ़ रहे है इस तरह के केस
ऑन लाइन ठगी करने वाले जालसाजों का गिरोह सक्रिय है। जो नए-नए तरीके से लोगों को ठगने व अपने जाल में फंसाकर उनसे पैसे लूट रहे है। पुलिस ने इस तरह के किसी भी मैसेज व कॉल पर भरोसा करने से लोगों को मना भी किया है। लेकिन जालसाज अपने बातों में लोगों को फंसा ही ले रहे है।