TALIBAN SEAT ON UNSC.अफगानिस्तान में दो साल से भी ज्यादा समय से राज कर रहे तालिबानी आतंकियों को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र की शक्तिशाली समिति ने तालिबानी सरकार की सदस्यता के दावे को खारिज कर दिया है। ऐसा पहली बार नहीं बल्कि तीसरी बार हुआ है जब तालिबान के सदस्यता दावे को खारिज किया गया है। इस सदस्यता के बाद ही संयुक्त राष्ट्र में तालिबानी राजदूत को मान्यता मिल पाती। इस तरह तालिबानी सरकार को एक बार फिर से इस वैश्विक निकाय से निराशा हाथ लगी है।
बता दें, तालिबानी आतंकी अगस्त 2021 में अशरफ गनी सरकार को सत्ता से हटाकर खुद अफगानिस्तान में कब्जा कर लिया था। इसके बाद से वे लगातार प्रयास कर रहे है कि किसी तरह से दुनिया से उन्हें मान्यता मिल जाए। इसी वजह से वे संयुक्त राष्ट्र में अपना राजदूत तैनात करना चाहते है, लेकिन उन्हें अब तीसरी बार भी निराश होना पड़ा है। उनकी सदस्यता दावे को खारिज कर दिया गया है। तालिबान ने सुहैल शाहीन को संयुक्त राष्ट्र में अपना राजदूत नियुक्त किया है जो पहले उसके कतर कार्यालय के प्रवक्ता रह चुके है लेकिन संयुक्त राष्ट्र के पैनल ने इस अनुरोध को भी खारिज कर दिया है।
समावेशी सरकार व वैश्विक जिम्मेदारियों का पहले करे पालन
इस समिति ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के तीन स्थायी सदस्य देश रूस, चीन और अमेरिका के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बैठक में यह बात तय हुई कि तालिबान को सदस्यता नहीं दी जाएगी। इसके लिए कारण भी बताया गया कि जब तक तालिबान देश में महिलाओं को अधिकार नहीं देगा। समावेशी सरकार नहीं बनाएगा और वैश्विक जिम्मेदारियों को पूरा नहीं करेगा तब तक सदस्यता नहीं दी जा सकती।
चीन ने भी नहीं दिया साथ
इन दिनों चीन के साथ तालिबान की खूब बन रही है। वह इन दिनों बहुत तेजी से अपने रिश्ते मजबूत कर रहा है इसके बावजूद इस बैठक में तालिबान का साथ चीन ने नहीं दिया।