KAWARDHA. छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली बार नवनिर्वाचित डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज अपने शहर कवर्धा पहुंचे। इसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं और शहर के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरा कवर्धा भगवा रंग के झंडों से भगवामई हो गया।
दोपहर तीन बजे गांधी मैदान में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम का जोरदार फाटकों और फूलमाला के साथ समाज प्रमुखों ने उनका भव्य स्वागत किया। विजय शर्मा के डिप्टी सीएम बनने के बाद शहरवासियों को उनका बेसब्री से इंतजार था। शहरवासियों में उन्हें देखकर खुशी की लहर दौड़ गई।
जय श्री राम के नारे से गूंज उठा शहर
कवर्धा में हुए झंडा विवाद के बाद विजय शर्मा चर्चा में आए थे। आज उनकी जीत पर पूरा शहर भगवा झंडों से सजाया गया। रैली के दौरान सभी ने जय श्री राम और विजय शर्मा के नारे लगाए। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार आज कवर्धा पहुंचे।
विजय की विजय रैली
विजय शर्मा की विजय रैली में शहर भर से हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। डिप्टी सीएम को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कवर्धा के लिए यह गौरवशाली और ऐतिहासिक पल रहा। आतिशबाजी के बीच विजय शर्मा ने पूरे नगर का भ्रमण किया। हर किसी ने खुले दिल से उनका स्वागत किया और ढेरों बधाई दी। इस दौरान लोगों ने नाच–गाना भी किया और डिप्टी सीएम बनने पर विजय शर्मा की जीत का जश्न मनाया।
देखें झलकियां-