JANJGIR. प्रदेश के जांजगीर-चाम्पा जिले के रैनपुर गांव में एक युवक पीपल पेड़ पर 40 फीट की ऊंचाई पर चढ़ गया है। बताया जा रहा है कि युवक पर कर्ज है, जिसके बाद वह पेड़ पर चढ़ा हुआ है। पिछले 07 घंटे से पेड़ की ऊंचाई पर बैठा है और पुलिस, ग्रामीणों की समझाइश पर भी नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है।
युवक उसका नाम रामगोपाल यादव उर्फ भोंदू बताया जा रहा है वह ग्राम रैनपुर का रहने वाला है। युवक करीब सुबह 03 बजे से पीपल पेड़ पर 40 फीट की ऊंचाई पर चढ़ हुआ है। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है और उसे लगातार समझाइश दी जा रही है।
बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रामगोपाल यादव पर कर्ज है, जिसे घर वालों ने पटाने के लिए कहा था, तभी से वह पीपल पेड़ पर 40 फीट ऊंचाई पर चढ़ गया है, और लगातार समझाइश देने के बावजूद वह नीचे नहीं आ रहा है। परिजन ने भी उसे नीचे उतरने कहा है, लेकिन वह नीचे नहीं आया है। फिलहाल उसे नीचे उतारने की हर सम्भव प्रयास की जा रही है।