NARAYANPUR. नारायणपुर में युवक को सुअर का शिकार करना महंगा पड़ गया। दरअसल, जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंतलनार डुगरीपारा में एक युवक जंगली सुअर का शिकार करने पहुंचा। इस दौरान लापरवाही से बंदूक की गोली युवक को ही लग गई और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर मेकाज में भर्ती किया गया है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए घायल के साथ आया उसका रिश्तेदार मंगेश ने बताया की मामा संतू राम मडकामी 25 वर्ष के साथ शनिवार की शाम को घर से करीब 10 किमी दूर गुगला जंगल जंगली सुअर का शिकार करने के लिए गया हुआ था। उसी समय जंगल में एक सुअर भागता हुआ दिखाई दिया, जिसे संतू से अपने भरमार बंदूक से 2 गोली भी मारी, गोली लगने के बाद भी सुअर मौके से भाग निकला।

इसके बाद संतू भरमार बंदूक को अपने बाजू में रखकर बैठने के लिए घेरा बना रहा था की अचानक भरमार बंदूक नीचे अपने आप गिर पड़ी, जिससे की बंदूक अपने आप चल गई। बंदूक से निकली गोली संतू के पसली से होते हुए पीठ से आर-पार हो गई और संतू के पीछे रखे बॉस में जा धंसी। घायल को शाम 6 बजे बेहतर उपचार के लिए नारायणपुर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए सोमवार को मेकाॅज रेफर किया गया। घायल संतू ने बताया की उसके पास रखे भरमार बंदूक को बचपन से देख रहा है। उस बंदूक को उसकी दादी सुक्को उपयोग करती थी, लेकिन उसकी दादी के निधन के बाद से उस बंदूक का उपयोग शिकार के लिए किया जाता था। इस भरमार का उपयोग घायल के अलावा उसके दोनों भाई भी उपयोग करते है, घायल को मेकाज में भर्ती करने के बाद उपचार जारी है।



































