WASHINGTON. हाल ही में अमेरिका के एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे उसकी जिंदगी एक झटके में बदल गई। लॉटरी टिकट में 6 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम उसने जीती है। यह यूएस लॉटरी इतिहास का सबसे बड़े जैकपॉट में से एक है। हालांकि, अब तक विजेता शख्स की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि यदि वह शख्स लॉटरी की इनामी राशि को एक ही बार में लेने के विकल्प चुनेगा, तो उसे 3,369 करोड़ रुपए मिलेंगे. हालांकि, कई साल तक इंस्टॉलमेंट में पैसे लेने का विकल्प यदि वह चुनता है, तो उसे 62,43 करोड़ रुपये मिलेंगे.

इसे अमेरिका में लॉटरी जैकपॉट्स के इतिहास में रिकॉर्ड में नौवीं सबसे बड़ी जीतने वाली राशि कहा जा रहा है। गौरतलब है कि पावरबॉल जैकपॉट इतिहास की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि 7 नवंबर, 2022 को कैलिफोर्निया के एक व्यक्ति ने जीती थी। उसे 16,880 करोड़ रुपये का इनाम मिला था।

पॉवरबॉल जैकपॉट लॉटरी को अब तक की सबसे बड़ी लॉटरी माना जाता है। हाल ही में खुले जैकपॉट में जीतने वाले नंबर 5, 11, 22, 23 और 69 और 7 नंबर थे। इन पांच नंबरों का मिलान करने वाला व्यक्ति 8 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। बताया जा रहा है कि उनमें से तीन टिकट न्यूयॉर्क में और दो मिशिगन में बेचे गए हैं। इससे पहले 2016 में पावरबॉल जैकपॉट ने 13,000 करोड़ रुपये की लॉटरी की घोषणा की थी।

अब तक, केवल कुछ ही लोग इस लॉटरी से धनवान बने हैं। जनवरी 2022 को कैलिफोर्निया और विस्कॉन्सिन के दो लोगों ने 5,235 करोड़ रुपए का जैकपॉट जीता था। 14 फरवरी 2022 को अमेरिका के कनेक्टिकट में 1,533 करोड़ रुपए जीते थे। 27 अप्रैल 2022 को एरिजोना में रहने वाले एक शख्स ने 3,900 करोड़ रुपए का जैकपॉट जीता।

29 जून, 2022 को वरमोंट में जैकपॉट की राशि 3000 करोड़ रुपये थी। 3 अगस्त 2022 को 1700 करोड़ रुपए से ज्यादा की इनामी राशि पेन्सिलवेनिया के एक व्यक्ति ने जीती थी।





































