JALAUN NEWS. नदीगांव ब्लॉक के ग्राम जरा में प्रगतिशील किसान रामकिशोर पुरोहित (ललिया महाराज) की अध्यक्षता में एक दिवसीय किसान गोष्ठी एवं जागरूकता अभियान का सफल आयोजन हुआ। भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान (ग्रास लैंड) झांसी और कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) जालौन के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक और नकदी फसलों की जानकारी दी गई।

वैज्ञानिकों ने दिया संतुलित खेती का मंत्र
कार्यक्रम में ग्रास लैंड के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आरबी कुमार ने उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि मिट्टी परीक्षण के आधार पर ही खाद का उपयोग करें। उन्होंने पशुपालकों को बहुवर्षीय शंकर नेपियर घास उगाने की सलाह दी, जिससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो सके। वहीं, डॉ. अभिजीत घोष ने ड्रैगन फ्रूट की खेती के फायदे बताए, जिसे कम लागत में अधिक मुनाफे वाली फसल माना जाता है।
भ्रांतियां दूर कर चंदन की खेती पर बल
जिला किसान क्लब संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी ने चंदन की खेती से जुड़ी पुरानी भ्रांतियों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने अपने स्वयं के लगाए पेड़ों का उदाहरण देते हुए बताया कि बुंदेलखंड की जलवायु चंदन के अनुकूल है और 17 साल में यह खुशबू देने लगता है। उन्होंने प्राकृतिक खेती और देसी गाय के महत्व को भी रेखांकित किया।
ललिया महाराज का अनुकरणीय मॉडल
गोष्ठी के अंत में वैज्ञानिकों और किसानों ने प्रगतिशील किसान ललिया महाराज के 10 एकड़ के खेत का अवलोकन किया। उन्होंने अपने खेत की मेड़-मेड़ पर महोगनी, चंदन, आम, नींबू, आंवला और अनार जैसे लगभग 2000 पेड़ों का बाग लगाया है। भीषण गर्मी में भी शत-प्रतिशत सफल वृक्षारोपण के लिए वैज्ञानिकों ने ललिया महाराज और उनके पुत्र रोहिताश पुरोहित के समर्पण की सराहना की।
KVK से जुड़ने का आह्वान
कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. विक्टर जोशी ने किसानों से अपील की कि वे निजी दुकानदारों के बजाय सीधे वैज्ञानिकों की सलाह पर कीटनाशकों का प्रयोग करें। कार्यक्रम में डॉ. अरविंद तिवारी और डॉ. दुष्यंत सहित क्षेत्र के करीब 60 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। एक साथ पांच तारा की खेती कर रहे शिव शंकर चतुर्वेदी कुकर गांव में एटीएम मॉडल के बारे में बताया जिससे किसानों को रोज आमदनी हो सके l
उत्तर प्रदेश की अन्य ख़बरें
1. हार्ट बंद, पल्स डाउन… अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, ऐसी मौत से हर कोई हैरान
2. झांसी: डिमरौनी गांव में हर्ष में चलाई गोली दूल्हे के चाचा के सीने में लगी गोली, आरोपी मौके से भागा



































