BHILAI. भिलाई स्थित सिविक सेंटर में लगे व्यापार का आज समापन होने जा रहा है। छह से 15 जनवरी तक लगे मेला में स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल भिलाई में जहां एक ओर मरीजों को परामर्श देने के साथ ही मरीजों का उचित इलाज भी किया गया।

साथ ही सिविक सेंटर स्थित मोशन क्लासेस का भी स्टाल यहां लगा रहा। मोशन क्लासेस के स्टाल पर बच्चों को कॅरियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन भी किया गया।

इसी तरह से बाल को झड़ने से रोकने और मजबूती प्रदान करने वाले आदिवासी तेल के प्रोपराइटर राजपूत सुदेश के स्टाल में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।
स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉल्पिटल राम नगर, सुपेला भिलाई व्यापार मेला में इमरजेंसी हेल्थ पार्टनर के तौर पर पूरे समय मौजूद रहा। हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा आगंतुकों का इलाज करने के साथ ही परामर्श भी किया गया। यहां पूरे दिन लोगों का परामर्श किया गया। छह जनवरी को चार, सात जनवरी को 200, आठ जनवरी को 100, नौ जनवरी को 140, 10 जनवरी को 150, 11 जनवरी को 153, 12 जनवरी को 168, 13 जनवरी को 120 लोगों का परामर्श किया गया।

वहीं आदिवासी तेल (जिसे बाल की मजबूती के लिए बेहतर माना जाता है) के स्टाल में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां दुर्ग-भिलाई के साथ ही दूर-दूर लोग तेल खरीदने आए। लोगों ने यहां से तेल की जबरदस्त खरीदी की। साथ एक-दो दिन में ही दिख रहे लाभ के बाद लोगों ने अपने परिचितों को भी तेल के फायदों के बारे में बताया जिससे रोजाना भीड़ बढ़ते चली गई।
वहीं सिविक सेंटर स्थित जेईई, नीट आदि की क्लासेस कराने वाले मोशन क्लासेस के स्टाल में भी बच्चों और पैरेट्स की अच्छी-खासी भीड़ रही, जहां बच्चों का सही मार्गदर्शन करने के साथ उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।








































