DURG. दुर्ग में आज फ्लावर शो का आयोजन किया गया। फ्लावर शो में दुर्ग सहित आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। यहां फ्लावर्स से कई कलाकृतियों के साथ ही आकर्षक ढंग से छत्तीसगढ़ का नक्शा बनाकर प्रदेश के पर्यटन धार्मिक और पर्यटन केंद्रों में शानदार तरीके से उकेरा गया। इसमें ‘श्रीराम वन गमन पथ’ का बड़े से आकार में मन मोहक ढंग से आकर्षक कलाकृति बनाया गया था, जिसे देखने लोग जुटे रहे।

दुर्ग के राजेंद्र पार्क में आज फ्लावर शो का आयोजन दुर्ग नगर निगम द्वारा किया गया। फ्लावर शो में प्रदेश के गोठान का मॉडल देखने मिला। साथ ही फूलों से कई आकर्षक कलाकृतियां भी बनाई गई। वहीं सबसे खास रहा छत्तीसगढ़ का दर्शन। इसमें ‘श्रीराम वन गमन पथ’ को देखने लोग उत्साहित रहे। फूलों से छत्तीसगढ़ के नक्शे को बनाया गया। साथ ही इसमें हर स्थान के हिसाब से प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन केंद्रों को भी उकेरा गया।

इसमें वहीं स्कूली बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं भी आयोजित कराई गई। साथ ही पोट्रेट पेटिंग से लेकर अन्य स्टाल भी लगाया गया था। इसे देखने शहरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही यहां छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के चार साल पूर्ण होने पर फूलों से ‘चार साल बेमिसाल’ की आकर्षक कलाकृति बनाई गई थी। फ्लावर शो के दौरान देर रात तक आयोजन होते रहा। वहीं फ्लावर शो के दौरान हुई सांस्कृतिक गतिविधियों में विजेता, उप विजेता टीमों के साथ ही व्यक्तिगत पुरस्कार भी अतिथियों द्वारा भेंट किया गया। साथ ही यहां जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी भी पूरे समय मौजूद रहे।






































