BALRAMPUR. प्रदेश में कई मासूमों की जान झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही के वजह से चले जाने के मामलों के बाद भी इन घटनाओं में कोई कमी नहीं आई है।ऐसी ही एक नई घटना प्रदेश के बलरामपुर जिले से सामने आई है। यहां दो वर्षीय मासूम बच्ची की जान झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से हो गई है।

मामला बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र की है। यहां बस स्टैंड के सामने सिराज खान नाम के व्यक्ति की बाबा केजीएन नाम से मेडिकल स्टोर है, और वह इसी मेडिकल स्टोर के नाम से अवैध रूप से क्लिनिक चलाता है। बीते सोमवार को कुसमी थाना क्षेत्र के एक ग्राम नीलकंठपुर से 2 साल की छोटी बच्ची मानसी को उसके परिजन सिराज खान के पास इलाज के लिए लेकर आए थे।
इसके बाद आरोपी सिराज ने 2 वर्षीय मृतिका मानसी को 2 इंजेक्शन लगाए। इसके बाद मानसी ने तत्काल खून की उल्टियां करनी शुरू कर दी। इससे घबराए डॉक्टर सिराज ने स्वयं वहां का व्यवस्था कराते हुए, बच्ची को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दे दी। यहां ले जाते वक़्त बच्ची की रास्ते में ही मौत हो गई। बच्ची के मौत के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

मेडिकल स्टोर को किया गया सील
गलत उपचार के कारण बच्ची के मौत की बात सामने आते ही पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने, के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाबा केजीएन मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।

आरोपी सिराज अब भी फरार
घटना के बाद से ही आरोपी डॉक्टर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। फिलहाल सभी बीएमओ को निर्देशित कर दिया गया है कि ऐसी घटना दुबारा न हो इसलिए सभी झोलाछाप डॉक्टर, प्रैक्टिशनर के ऊपर प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई करें। जैसे ही आरोपी डॉक्टर मिलता है, पीड़ित पक्ष को बुलाकर उनका बयान लिया जाएगा। इसके बाद ही पूरी घटना का पता चल सकेगा, फिलहाल मामले की जांच जारी है।





































