SURAJPUR. भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक कर प्रवास कर रहे हैं। ऐसे में 15 अक्टूबर को उनका आगमन सूरजपुर जिले में हुआ, यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसी दौरान जिले के दतिमा गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भी वह शामिल हुए।
सूरजपुर जिले के दतिमा ग्राम में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत उपस्थित रहे। यहां उनका जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया गया, साथ ही उन्हें भगवा गमछा भी भेंट में दिया गया।

मनाया गया पूर्व सीएम का जन्मदिन
सूरजपुर के रामनगर में प्रदेश अध्यक्ष के हाथों से केक कटवाकर जिले के भाजयुमो कार्यकार्ताओं ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का जन्मदिन मनाया। इस दौरान खूब आतिशबाजी की गई। सुआ नृत्य के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का जोरदार स्वागत किया गया।

निकाली गई बाइक रैली
रामनगर में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का जन्मदिन मनाने के बाद जिले के भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली और नारेबाजी के साथ प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को दतिमा तक ले जाया गया। यहां हो रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में वह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। यहां उन्हें भगवा गमछा और स्मृतिचिन्ह भेंट स्वरुप दी गई। इस कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, भाजपा आपदा प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक पप्पू साहू, इरफ़ान अंसारी, राहुल जायसवाल, संतलाल प्रजापति समेत अन्य भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।




































