BALODA BAZAR/MANENDRAGARH. छत्तीसगढ़ में तबादला नीति आने के बाद लगातार ट्रांसफर्स हो रहे हैं। इसी बीच अब बलौदाबाजार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। जिले में एक साथ 170 शिक्षकों का तबादला किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।
इसी प्रकार मनेंद्रगढ़ जिले में 20 आरक्षकों को पदोन्नति दी गई है, ये आरक्षक प्रधान आरक्षक बनाए गए है। महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के परिपालन में 2022 की योग्यता सूची मे सम्मिलित 20 आरक्षक को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हुई है। आरक्षकों द्वारा प्रधान आरक्षक का पीपी कोर्स उतीर्ण होने के फलस्वरुप अस्थायी रूप से आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत कर जिले मे पदस्थ किया गया है।

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर छत्तीसगढ़ में जिन 20 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति दिया गया, उनके नाम इस प्रकार हैं।
आरक्षक क्र. 348 लाल मोरध्वज सिंह,
आरक्षक क्र. 116 देवराज राय,
आरक्षक क्र. 136 संतोष कुमार साहू
आरक्षक क. 321 विश्वनाथ प्रताप सिंह,
आरक्षक आर. क. 123 जुनास एक्का,
आरक्षक क्र. 131 संतोष कुमार,
आरक्षक क्र. 359 संजय कुमार पाण्डेय,
आरक्षक क्र. 363 जय कुमार ठाकुर,
आरक्षक क्र. 65 हेमन्त मिंज,
आरक्षक क्र. 45 लाल सिंह पवार
आरक्षक क्र. 148 सुशील कुमार,
आरक्षक क्र. 298 नंद कुमार वर्मा,
आरक्षक क्र. 89 अजय कुमार पोया,
आरक्षक क्र. 50 जितेन्द्र कुमार मिश्रा,
आरक्षक क्र. 353 महेन्द्र सिंह,
आरक्षक क्र. 108 उमेश लाल मिंज,
आरक्षक क्र. 252 सुरेश गौंड,
आरक्षक क्र. 361 अशोक एक्का,
आरक्षक क्र. 111 मुमताज खान,
आरक्षक क्र. 160 अशोक कुमार मलिक,

पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर तिलक राम कोशिमा द्वारा बधाइयां एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सही तरह से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए समझाइश दी। इस दौरान प्रतिपाल सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी एवं हेमन्त टोप्पो, रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।





































