RAIPUR. राजधानी की एक फैक्ट्री में हादसे की जानकारी मिली है। उरला इलाके में ग्रेविटी-2 स्टील फैक्ट्री में भट्टी फटने से 1 क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के उरला में स्थित ग्रेविटी-2 स्टील फैक्ट्री में आज सुबह बड़ी घटना हो गई। एकाएक भट्टी फटने से यहां अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। उरला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस घटना में क्रेन ऑपरेटर कुलदीप गुप्ता की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम इस घटना की जांच में जुट गई है।

रायगढ़ में भी हुआ था ऐसा ही हादसा
गौरतलब है कि रायगढ़ स्थित नवदुर्गा स्टील फैक्ट्री में 9 महीने पहले ब्लास्ट हो गया था। इस दौरान चपेट में आने से वहां काम कर रहे एक मजदूर नरेंद्र कुमार की मौत हो गई थी। जबकि 3 अन्य की हालत गंभीर है। सभी को जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया थी। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इंडक्शन फर्नेस में हुआ था।







































