BHILAI NEWS. भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन (CGPLA) का नया चेयरमैन मनोनीत किया गया है। रविवार, 04 अक्टूबर को भिलाई के सेक्टर 6 स्थित पॉवर जिम में आयोजित एसोसिएशन की विशेष कार्यकारिणी बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया।

पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
चेयरमैन पद पर नियुक्ति के बाद बैठक में उपस्थित सीजीपीएलए के महासचिव कृष्णा साहू, कोषाध्यक्ष संतोष देवांगन, नश्कर टंडन, महेश पटेल, विक्रमजीत सिंह, जे भुनेश्वर राव, सुरेंद्र सूरी, आसिफ अली खान, प्रशांत मिश्रा, लोमन सिंह, जयदीप साहू, पीयूष टंडन और धारिणी जोशी सहित अन्य सदस्यों ने श्री बंछोर जी को गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आत्मीय सम्मान किया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए लिया गया संकल्प
इस विशेष बैठक के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने खेल को बढ़ावा देने और आगामी राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर जी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए हर संभव सहायता करेंगे। साथ ही, उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप सहित विभिन्न खेल आयोजनों में अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

खेल और समाज में रहा है अहम योगदान
गौरतलब है कि नरेंद्र बंछोर जी वर्तमान में बीएसपी के ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही वे लंबे समय से विभिन्न खेल संघों और सामाजिक गतिविधियों को अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करते रहे हैं। उनके इस अनुभव का सीधा लाभ अब प्रदेश के पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों को मिलेगा।
6 अक्टूबर 2026 का राशिफल: मंगलवार को एकादशी श्राद्ध, जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन
शुभकामनाओं का लगा तांता
नरेंद्र कुमार बंछोर जी के चेयरमैन चुने जाने पर खेल जगत में हर्ष का माहौल है। उन्हें छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक जी सुरेश (बाबे), अध्यक्ष कैलाश जैन बरमेचा, संरक्षक इंद्रजीत सिंह छोटू, कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी सोनी सहित एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों एवं पावरलिफ्टिंग कमेटी के सभी सदस्यों ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।







































