RAIPUR NEWS. ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मामले में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और इस तरह का आचरण उन्हें शोभा नहीं देता। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी का आचरण देश के सामने एक्सपोज हो रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने यह बात ओडिशा प्रवास से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। महानदी जल विवाद को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस मामले में ट्रिब्यूनल की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब रिपोर्ट केंद्रीय जल आयोग (CWC) को सौंप दी गई है।

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा में डबल इंजन की सरकार है। ऐसे में दोनों राज्यों के बीच समन्वय के साथ इस मामले का जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है। सीएम साय ने कहा कि महानदी जल के मुद्दे को लेकर दोनों राज्यों के बीच चर्चा हुई है। उन्होंने भरोसा जताया कि अब यह मामला जल्द सुलझेगा।

बता दें कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान जब स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि मंच पर पीएम मोदी के हाव-भाव और बोलने के अंदाज की नकल कर रहे थे, तब राहुल गांधी ने भी उनका साथ दिया। कॉमेडियन पुलकित मणि ने स्टेज पर आकर राहुल गांधी को गले लगाया और पीएम मोदी की आवाज में कहा, “माय फ्रेंड, हाउ आर यू?” इस पर राहुल गांधी ने हंसते हुए जवाब दिया, “आई एम फाइन; हाउ आर यू, मोदी जी?




































